विविध भारत

हरियाणा विधानसभा चुनाव: जाटलैंड में भाजपा को मिल रही है कड़ी टक्कर, विपक्ष के चक्रव्यूह को भेदना मुश्किल

30 फीसदी जाट समुदाय के वोट काफी अहम है  भाजपा के जाट बिरादरी के दो बड़े मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ और कैप्टन अभिमन्यू की साख दांव पर

less than 1 minute read

नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। कुछ ही घंटों में परिणाम सामने आ जाएंगे। राज्य की सियासत में जाटों के वोट अहम भूमिका निभाने वाले हैं। यहां पर 30 फीसदी जाट समुदाय के वोट काफी अहम है। हालांकि जाटलैंड के इलाकों में विपक्षी दल काफी मजबूत स्थिति में हैं। यहां विपक्षी चक्रव्यूह को भेदने में भाजपा को कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

क्या है जाटलैंड और कौन-सी सीटें हैं महत्वपूर्ण

हरियाणा में रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, सिरसा, झज्जर, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी जिले की करीब 30 विधानसभा सीटों पर जाटों का अच्छा खासा प्रभाव देखने को मिलता है। इस कारण इलाके को जाटलैंड कहा जाता है। यहां की सीटों पर जाट समुदाय के वोट ही हार-जीत का फैसला करते हैं। बीते कई चुनावों में यहां की सीटों पर भाजपा के बड़े दिग्गज को भी कड़ी चुनौती मिल चुकी है।

भाजपा के जाट बिरादरी के दो बड़े मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ अपनी बादली और नारनौंद सीट पर कैप्टन अभिमन्यू के अलावा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला टोहाना से कड़े मुकाबले में हैं। इसके बाद गढ़ी सांपला, किलोई, बेरी, महम, कैथल, ऐलनाबाद जैसी कई विधानसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवार को विपक्षी प्रत्याशियों से कड़ी चुनौती मिल रही है। बीजेपी को किसी सीट पर जेजेपी से तो किसी पर कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिल रही है।

Updated on:
24 Oct 2019 09:59 am
Published on:
24 Oct 2019 09:10 am
Also Read
View All
Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित