विविध भारत

हरियाणा सरकार की मांग, पहले विधायकों और सांसदों को लगे कोरोना वैक्सीन

हरियाणा की बीजेपी सरकार की ओर से स्वास्थ्य मंत्रालय से मांग की गई है कि सबसे विधायकों और सांसदों को कोरोना वैक्सीन लगनी चाहिए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Dec 2020, 10:44 AM IST
Corona Vaccine----कोवैक्सीन लेने के बाद मदिरापान से रहना होगा दूर
Corona Vaccine----कोवैक्सीन लेने के बाद मदिरापान से रहना होगा दूर

नई दिल्ली। जहां एक ओर सरकार पूरे देश में कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम के बारे में मंथन करने के जुटी है और उसे लेकर तैयारियां कर रही है। वहीं दूसरी ओर हरियाणा की बीजेपी सरकार की ओर से स्वास्थ्य मंत्रालय से मांग की गई है कि सबसे विधायकों और सांसदों को कोरोना वैक्सीन लगनी चाहिए। उन्होंने इसके लिए मंत्रालय को लेटर तक लिखा है। आपको बता दें कि हरियाणा सरकार के मंत्री को कोरोना वैक्सीन लगने के बाद भी कोरोना हो गया है। मंत्री अनिज विज अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य मंत्रालय को लिखी चिट्ठी लिखते हुए कहा कि सबसे पहले विधायकों एवं सांसदों को कोरोना वैक्सीन लगानी चाहिए। उनकी मांग है कि सांसद और विधायक सबसे ज्यादा लोगों के संपर्क में आते हैं। जिसके तहत उन्हें सबसे पहले वैैक्सीन लगे। ताकि सांसदों और विधायकों से किसी और को कोरोना बीमारी ना पहुंचे। आपको बता दें कि मौजूदा समय में देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 99 लाख के पार चली गई है। बीते 24 घंटे में 22 हजार मामले सामने आए हैं।

Published on: