विविध भारत

केरल बाढ़ः हरियाणा सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, खट्टर ने किया 10 करोड़ रुपए देने का ऐलान

खतरे के निशान से ऊपर बहती नदियों और भूस्खलन के कारण अब तक 350 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि तीन लाख से अधिक लोगों को 2,000 राहत शिविरों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
2 min read
• •
Updated: 18 Aug 2018, 8:12 PM IST
Manohar Lal Khattar
Manohar Lal Khattar

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बाढ़ प्रभावित केरल की जनता और राहत के लिए 10 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। खट्टर ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि केरल की जनता को बाढ़ के कारण जान-माल का भारी का नुकसान हुआ है और हरियाणा इस दुख की घड़ी में केरल के साथ है। खतरे के निशान से ऊपर बहती नदियों और भूस्खलन के कारण अब तक 350 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि तीन लाख से अधिक लोगों को 2,000 राहत शिविरों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

11 जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट

केरल में बारिश और बाढ़ से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। बारिश जिंदगी पर भारी पड़ती जा रही है। अब तक लगभग दो लाख ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। लेकिन स्थिति सामान्य होने के बजाए गंभीर होती जा रही है। राज्य के 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा शनिवार को कहा कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

आप और कांग्रेस ने भी बढ़ाया मदद का हाथ

गौरतलब है कि इससे पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भी अपने सभी विधायकों और सांसदों ने भी अपनी सैलरी को मदद के रूप में देने का फैसला किया है। केरल में आई बाढ़ को सौ साल की सबसे भयानक बाढ़ बताया जा रहा है। राज्य में जनजीवन और इन्फ्रास्ट्रक्चर बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और कासरगोड को छोड़कर केरल के 11 जिले रेड अलर्ट पर हैं और यहां अधिक बारिश की संभावना है। एर्नाकुलम, त्रिशूर, इडुक्की, पथनामथित्ता और चेंगन्नूर जिलों से शनिवार को 22 लोगों की मौत की खबर है। कांग्रेस ने इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की भी मांग की है।

Published on: