विविध भारत

कंगना रनौत की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई आज, एफआईआर रद्द करने की मांग

कंगना रनौत ने बॉम्बे हाईकोर्ट से एफआईआर रद्द करने की मांग की। मुंबई पुलिस ने समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगाया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Nov 2020, 10:47 AM IST
kangana ranaut
कंगना रनौत ने बॉम्बे हाईकोर्ट से एफआईआर रद्द करने की मांग की।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल की ओर से दायर याचिका पर आज मुंबई हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। कंगना रनौत ने सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज एक एफआईआर को रद्द करने की अपील की है। मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बॉलीवुड अभिनेत्री पर सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट के जरिए समाज में नफरत और सांप्रदायिक तनाव पैदा करने का आरोप लगाया है। बांद्रा मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश के बाद दर्ज हुई एफआईआर में राजद्रोह का आरोप भी है। बांद्रा मजिस्ट्रेट की अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया था कि कंगना रनौत और उनकी बहन के खिलाफ जांच करें।

दंडात्मक कार्रवाई पर लगे रोक

इस बारे में कंगना और रंगोली के वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा है कि हमारे मुवक्किल ने प्राथमिकी और मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द कराने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने कहा कि याचिका में अदालत से अनुरोध किया गया है कि पूछताछ के लिए पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए जारी समन पर भी रोक लगाई जाए। मुंबई पुलिस को निर्देश दिया जाए कि वह उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं करे। बता दें कि मुंबई पुलिस ने पिछले हफ्ते रनौत और उनकी बहन को तीसरी बार समन जारी कर 23 और 24 नवंबर को दो समुदायों के बीच कथित रूप से दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए अपने बयान दर्ज कराने को कहा था।

Updated on:
24 Nov 2020, 10:47 AM IST
Published on: