
नई दिल्ली : देश के कई हिस्सों में मौसम का कहर जारी रहेगा। कई राज्यों में गर्मी से धरती तपेगी तो कई में आंधी, तूफान और बारिश कहर ढाएगा। बाढ़ के हालात भी बने हुए हैं। मौसम विभाग ने 22 जून तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है और साथ में संबंधित इलाकों के लिए चेतावनी भी जारी की है।
बुधवार का मौसम
20 जून को मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में काफी तेज बारिश होगी। इसलिए वहां रेड अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा पूर्वोत्त्र के राज्य असम, मेघालय तथा दक्षिणी राजय केरल, कर्नाटक के तटीय क्षेत्र और अंडबार-निकोबार के इलाकों में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं दक्षिण के इन क्षेत्रों- तमिलनाडु, रयालसीना, उत्तरी आंध्र प्रदेश का तटीय इलाका, तेलंगाना और साउथ कर्नाटक के इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की आशंका जताई गई है।
गुरुवार का हाल
महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में गुरुवार को भी भारी बारिश जारी रहेगी। इसके साथ पूर्वोत्तर के राज्य असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश तथा दक्षिणी राज्य केरल और कर्नाटक के तटीय इलाके में बारिश की आशंका है।
शुक्रवार भी रहेगा बेहाल
शुक्रवार को भी महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा को भारी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। वहीं पूर्वोत्तर तथा दक्षिण के राज्य असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल और कर्नाटक के तटीय इलाके भी बारिश से बेहाल रहेंगे।
यूपी में चलेगी धूल भरी आंधी
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बुधवार को राज्य के पूर्वोत्तर इलाके में धूल भरी आंधी के साथ तूफान आने की आशंका है। इसके अलावा कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। गुरुवार और शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में मौसम काफी गर्म और उमस भरा रहेगा।