विविध भारत

हिमाचल: नाबालिग के गर्भ से अचानक गायब हो गया 4 सप्ताह का भ्रूण, अब CID करेगी मामले की जांच

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई है यहां एक नाबालिग के गर्भ से चार सप्ताह का भ्रूण गायब हो गया है

2 min read

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh ) के मंडी जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नाबालिग के गर्भ से चार सप्ताह का भ्रूण गायब हो गया है। जिसके बाद से यह घटना शहर ही नहीं पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया है। यह मामला इतना तूल पकड़ गया है कि अब राज्य के उच्च न्यायालय ( Himachal Pradesh High Court )को इसमे हस्तक्षेप करना पड़ा है। हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच सीआईडी से कराने के आदेश दिए हैं।

घटना पिछले साल अक्टूबर की

जानकारी के अनुसार यह घटना पिछले साल अक्टूबर की है। बताया जा रहा है कि इस दौरान नाबालिग के पेट में दर्द हुआ, जिसके बाद उसकी मां उसको हॉस्पिटल लेने पहुंची। डॉक्टर की जांच में सामने आया है कि नाबालिग चार से आठ सप्ताह की प्रेगनेंट है। नाबालिग के गर्भवती होने की खबर परिजनों को मिलते ही हड़कंप मच गया। जिसके बाद उन्होंने नाबालिग से पूछताछ शुरू की। हालांकि पूछताछ में कोई पुख्ता जानकारी निकलकर सामने नहीं आई। जिसके बाद नाबालिग की मां ने शक के आधार पर एक युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने नाबालिग के परिजनों की शिकायत आधार पर युवक को गिरफ्तार कर लिया। यही नहीं पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा भी दर्ज कर लिया।

युवक को कार्ट से जमानत नहीं मिल पाई

लेकिन कहानी में मोड़ तब आया जब नाबालिग की दोबार हुई मेडिकल जांच में वह भ्रूण नहीं मिला और वह गर्भवती नहीं पाई गई। यहां तक खुद डॉक्टर भी यह देखकर कर हैरान थे। वहीं, नाबालिग की मेडिकल रिपोर्ट आते ही पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर नाबालिग ने भी गिरफ्तार युवक के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया। लेकिन युवक को कार्ट से जमानत नहीं मिल पाई। जिसके बाद युवक को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। हालांकि हाईकोर्ट से युवको को जमानत मिल गई, लेकिन पुलिस यह बताने की स्थिति में नहीं है कि भ्रूण आखिर गया तो कहां? अब हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच सीआईडी को सौंपी है।

ये भी पढ़ें

Video : भीड़ देख कंफ्यूज्ड हुआ तेंदुआ, लोग बेखौफ खींचते नजर आएं फोटो
Updated on:
12 Feb 2021 09:44 pm
Published on:
12 Feb 2021 08:44 pm
Also Read
View All
Huge fire investigation: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी आग की जांच शुरु, फोरेंसिक एक्सपर्ट ने जब्त किए अवशेष

Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर