विविध भारत

महाराष्ट्र: सचिन वाजे के मामले में गृह मंत्री अनिल देशमुख पर उठे सवाल, क्या पद पर बने रहेंगे

Highlights उद्धव ठाकरे सरकार पर सचिन वाजे के मामले को लेकर आशंकाएं उठने लगी हैं। एनसीपी के अध्‍यक्ष जयंत पाटिल ने बड़ा बयान दिया है।
less than 1 minute read
Anil Deshmukh
अनिल देशमुख ।

मुंबई। उद्धव ठाकरे सरकार पर सचिन वाजे के मामले को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कानून व्‍यवस्‍था को लेकर राज्‍य की सियासत गरमाना शुरू हो गई है। इस दौरान राज्‍य के गृह मंत्री अनिल देशमुख का विकल्‍प तलाशने के संबंध में बातें शुरू हो गई हैं। इस मामले में महाराष्‍ट्र एनसीपी के अध्‍यक्ष जयंत पाटिल ने बड़ा बयान दिया है।

गौरतलब है कि एनसीपी के बयान ने उन खबरों पर विराम लगाया है, जिसमें कहा जा रहा था कि महाराष्‍ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस का गठबंधन गृह मंत्री अनिल देशमुख को हटाने पर विचार कर रहा है।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ हुई बैठक के बाद सोमवार को जयंत पाटिल ने कहा कि अनिल देशमुख हमारे गृह मंत्री हैं और वह आगे भी बने रहेंगे।

देवेंद्र फडणवीस ने साधा निशाना

गौरतलब है कि वाजे की गिरफ्तार के बाद राज्य में विपक्षी दल भाजपा (BJP) ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सरकार पर वाजे को बचाने तथा सस्पेंड होने के बाद बहाल करने के आरोप लगाए हैं। मुंबई में अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक मिलने के मामले में वाजे से पूछताछ की गई थी। पुलिस अधिकारी पर मामले में शामिल होने का आरोप है।

Updated on:
16 Mar 2021 01:00 am
Published on:
15 Mar 2021 09:29 pm
Also Read
View All
Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ