विविध भारत

Lockdown के दौरान इन कामों को करने की मंजूरी, गृह मंत्रालय ने दिया आदेश

Coronavirus के खिलाफ जंग जारी देश में दो हफ्ते के लए बढ़ सकता है Lockdown लॉकडाउन में कुछ काम को करने के लिए गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी
2 min read
• •
Updated: 11 Apr 2020, 5:13 PM IST
lock_1.jpg

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) को लेकर पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। भारत ( Coronavirus in india ) में भी इस खतरनाक वायरस का तांडव जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन ( Lockdown ) किया गया है। वहीं, चर्चा यह हो रही है देश में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया जा सकता है। वहीं, लॉकडाउन में कुछ विभागों या कामगारों को छूट दी गई है। इस बाबत गृह मंत्रालय ( Home Ministry ) ने इजाजत भी दे दी है।

जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने मछली पकड़ने-जलीय कृषि उद्योग के संचालन को लॉकडाउन के दौरान काम करने की रियायत दे दी है। इनके साथसाथ फसलों की कटाई, सेल्स और मार्केटिंग, कोल्ड चेन, पैकेजिंग और फूड प्रोसेसिंग को भी लॉकडाउन के दौरान काम करने की छूट दी गई है। हालांकि, इस आदेश में काम के दौरान सोशल डिस्टेसिंग और हाइजीन प्रैक्टिस का विशेष ध्यान रखने की भी हिदायत दी गई है। गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा है कि अगर किसी ने भी नियमों को तोड़ा तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है।

इधर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लॉकडाउन को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। इस बैठक में ज्यादातर मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने की अपील की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन का समय 30 अप्रैल तक बढ़या जाए। उन्होंने कहा कि अभी न तो परिवहन, न रेल सेवा और न ही हवाई सेवा शुरू की जाए। केजरीवाल के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस समेत कई मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने पर सहमति जताई। वहीं, खबर यह भी आ रही है कि पीएम मोदी ने एक बार फिर दो हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा सकते हैं। लेकिन, इसमें कुछ रियायत दी जा सकती है।

Updated on:
11 Apr 2020, 5:13 PM IST
Published on: