
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (coronavirus in India) के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। आलम ये है कि पाबंदी और लॉकडाउन (India Lockdown) के बावजूद देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 34 लाख के करीब पहुंच चुका है, जबकि 61 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हलाांकि, इस समय देश में Unlock 3.0 जारी है और इसकी मियाद 31 अगस्त को खत्म हो रही है। ऐसा माना जा रहा है कि Unlock 4.0 में सरकार थोड़ी और राहत दे सकती है। इसमें मेट्रो सर्विस को दोबरा शुरू किया जा सकता है। हालांकि, स्कूल और कॉलेज अभी बंद रह सकते हैं।
ऐसा हो सकता है Unlock 4.0 की गाइडलाइंस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गृह मंत्रालय ( Home Ministry ) जल्द ही Unlock 4.0 को गाइलाइंस जारी कर सकती है। बताया जा रहा है कि अनलॉक 4.0 की प्रक्रिया एक सितंबर से शुरू हो सकती है, इसमें सीमित मेट्रो सर्विस ( Metro Services ) को दोबारा शुरू किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, Unlock 4.0 में भी सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों को खोलने की मंजूरी नहीं दी है। हालांकि, उच्च शिक्षण संस्थानों को खोल जाए या नहीं इस पर मंथन जारी है। इसके अलावा कंटेनमेंट जोन ( Containment Zone ) पर पहले की तरह सख्ती से पाबंदी रह सकती है। सिनेमा हॉल को भी एक सितंबर से खोलने की मंजूरी नहीं दी जा सकती है। क्योंकि, फिल्माकारों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग नियम पालन करना व्यवहारिक नहीं होगा। वहीं, इंटरनेशनल फ्लाइट सर्विस ( Inter National Filghts Services ) को भी दोबारा अभी बहाल करना मुश्किल है। इसके अलावा नियमित रेल सेवाओं का परिचालन में अभी मुश्किल है।
इन चीजों पर रह सकती है पाबंदी
रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार Unlock 4.0 में उन चीजों का जिक्र कर सकती है, जिन पर प्रतिबंध जारी रहेगा। बाकी सेवाएं दोबारा बहाल हो सकती है। वहीं, खेलकूद, मनोरंजन, धार्मिक कार्यक्रम, समाजिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, राजनीतिक गतिविधियां पर पाबंदी आगे भी जारी रह सकती है। बाल संचालकों पर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है। कुल मिलाकर माना जा रहा है कि अनलॉक 4.0 में सरकार मेट्रो सर्विस को दोबार शुरू करने की इजाजत दे सकती है। इसके अलावा अन्य चीजों चीजों पर पाबंदियां जारी रहेगी। हालांकि, सरकार जब इसकी औपचारिक घोषणा करेगी तभी सारी सच्चाई सामने आएगी।