विविध भारत

मेलानिया ट्रंप से पहले अमरीका की कितनी फर्स्ट लेडी आ चुकी हैं हिंदुस्तान

दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं अमरीका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप। इससे पहले छह फर्स्ट लेडी आ चुकी हैं हिंदुस्तान की यात्रा पर। कुछ ने अकेले और कुछ ने दो बार भी की है भारत की यात्रा।

3 min read
भारत आ चुकीं अमरीका की फर्स्ट लेडी।

नई दिल्ली। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( US President Donald Trump ) की पहली आधिकारिक भारत यात्रा ने ऐसे कई सवालों को जन्म दे दिया है, जिनका जवाब लोग चाहते हैं। ऐसा ही एक प्रमुख सवाल है कि डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी और अमरीका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ( Melania Trump ) से पहले अमरीका की कितनी फर्स्ट लेडी ( US First Lady ) हिंदुस्तान आ चुकी हैं। चलिए आपको बताते हैं कि अब तक भारत में कितने अमरीकी राष्ट्रपति की पत्नियां या तो अकेले या फिर राष्ट्रपति के साथ आ चुकी हैं।

जैकलिन कैनेडी ( jacqueline kennedy )

भारत में अमरीका की फर्स्ट लेडी के दौरे की शुरुआत जैकलिन कैनेडी के साथ हुई। जैकलिन ने वर्ष 1962 में अपने पति राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के बिना भारत में कई दिन बिताए। जैैकलिन इस दौरान अपनी बहन ली रेडज़विल के साथ भारत आईं थीं।

जैकलिन कैनेडी का यह दौरा एक सद्भावना यात्रा का हिस्सा थी। जैकलिन ने कई स्मारकों का भ्रमण किया, ऊंट की सवारी के साथ गंगा नदी में नौकायन भी किया। जैकलिन ने अपनी इस यात्रा को एक स्वप्न जैसा बताया था। उन्होंने ताजमहल पर फोटो भी खिचवाई थी।

पैट्रिसिया निक्सन ( Patricia Nixon )

जैकलिन कैनेडी के सात साल बाद पैट्रिसिया निक्सन अपने पति रिचर्ड निक्सन के साथ 1969 में भारत आईं। हालांकि निक्सन की यात्रा अब तक किसी भी अमरीकी राष्ट्रपति की सबसे छोटी यात्रा रही। अमरीकी राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी केवल एक दिन के भारत दौरे पर आए थे।

रोजालिन कार्टर ( Rosalynn Carter )

इसके बाद देश में संभवता फर्स्ट लेडी का सबसे महत्वपूर्ण दौरा करने वाली थीं रोज़ालिन कार्टर। राष्ट्रपति जिमी कार्टर की पत्नी अपने भारत दौरे पर 1978 में पति के साथ यहां पहुंचीं और दो दिन बिताए। अपनी यात्रा के दूसरे दिन जिमी के साथ रोजालिन दिल्ली के दक्षिण में मौजूद हरियाणा के चुमा खेरगांव पहुंची। इस दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्र अमरीका से सद्भावना की कई छोटी वस्तुओं के साथ शहर को पहली और एकमात्र टेलीविजन का उपहार दिया।

इस दौरान रोजालिन कार्टर को स्थानीय महिलाओं ने लाल घूंघट उढ़ाने के साथ ही हिंदू परंपरा के मुताबिक उनके माथे पर लाल बिंदी लगाई। हालाकि उन्होंने गांव में केवल एक घंटा ही बिताया था, लेकिन लोग अमरीकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी से इतने अभिभूत हुए कि उन्होंने अपने गांव का नाम बदलकर कार्टरपुरी रख दिया जो आज भी बना हुआ है।

हिलेरी क्लिंटन ( Hillary Clinton )

अमरीका की फर्स्ट लेडी हिलेरी क्लिंटन वर्ष 1995 में दक्षिण-पूर्वी एशिया के 12-दिवसीय दौरे पर निकली थीं। उनके साथ 15 वर्षीय बेटी चेल्सी भी थी। इस दौरान दोनों ने भारत में तीन दिन बिताए और दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया व सांस्कृतिक परंपराओं से रूबरू हुईं। उन्होंने महात्मा गांधी के स्मारक राजघाट पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। हिलेरी ने भी आगरा में ताजमहल के सामने अपनी बिटिया चेल्सी के साथ तस्वीर खिंचवाई।

क्लिंटन की यात्रा का उद्देश्य पूरी दुनिया में महिलाओं और लड़कियों के लिए शिक्षा और अवसर के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य अधिकार को बढ़ावा देना था। इसके बाद हिलेरी क्लिंटन फिर से 1997 में कलकत्ता में मदर टेरेसा के अंतिम संस्कार के लिए भारत आईं।

लौरा बुश ( Laura Bush )

वर्ष 2006 में लौरा बुश अपने पति और अमरीकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के साथ भारत दौरे पर आईं। हालांकि 60 घंटे का उनका यह दौरा निक्सन के बाद सबसे कम समय वाला रहा। फिर भी मिस एंड मिस्टर बुश के इस कार्यक्रम में एक स्कूल का दौरा, मदर टेरेसा के जीवन ज्योति स्कूल में दिव्यांग बच्चों से मुलाकात, महात्मा गांधी के स्मारक राजघाट पर माल्यार्पण के साथ ही नोएडा फिल्म सिटी का दौरा शामिल रहा।

मिशेल ओबामा ( Michelle Obama )

वर्ष 2010 में अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा की भारत यात्रा एक तरह से ऐतिहासिक सी रही। फर्स्ट लेडी ने अपने अनौचपचारिक और जमीन से जुड़े व्यवहार के जरिये पूरी दुनिया को अपनी दयालुता का बेहतरीन संदेश दिया। मुंबई के एक स्कूल में और एक लोक नृत्य कार्यक्रम के दौरान मिशेल ने जिस तरह डांस करते हुए कार्यक्रम में हिस्सा लिया, उसने सभी को चौंका दिया।

इसके बाद 2015 में, मिशेल ओबामा दूसरे बार अमरीकी राष्ट्रपति के साथ भारत आईं। इस दौरान उन्होंने भारत के नए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गणतंत्र दिवस परेड में विशिष्ट अतिथि के रूप हिस्सा लिया।

Updated on:
24 Feb 2020 01:03 pm
Published on:
23 Feb 2020 06:08 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर