विविध भारत

दिल्ली: धूप-बारिश के खेल के बीच उमस भरी गर्मी जारी, पारा 28 डिग्री सेल्सियस

मंगलवार सुबह दिल्ली में आंशिक बदली छाई रही लेकिन तब भी न्यूतम तामपान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
2 min read
Jul 17, 2018
delhi summer
दिल्ली: धूप-बारिश के खेल के बीच उमस भरी गर्मी जारी, पारा 28 डिग्री सेल्सियस

नई दिल्ली। दिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों में भले ही मानसून ने दस्तक देती हो, लेकिन गर्मी का सितम अभी भी बरकरार है। मानसून की दस्तक से साथ ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन कभी-कभी हो रही बारिश और उसके बाद धूप ने उमस भरा माहौल बना दिया है। इस वजह से तपामान में कुछ ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिल रहा है। मंगलवार सुबह दिल्ली में आंशिक बदली छाई रही लेकिन तब भी न्यूतम तामपान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हल्की बारिश होने के आसर

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, 'आसमान में आंशिक बदली छाई रहने के साथ दिन में हल्की बारिश होने या बौछारें पड़ने की संभावना है।'बता दें कि दिल्ली में सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 79 फीसदी दर्ज हुआ, जिससे अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है।

सप्ताहभर बना रहेगा ऐसा ही मौसम

मौसम विभान के मुताबिक, हालांकि सोमवार को दिल्ली में बदली छाई रही, लेकिन कुछ ही स्थानों पर बारिश हुई। सप्ताहभर इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार का भी वही हाल

ऐसा ही हाल बिहार में भी देखने को मिला। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में मंगलवार को धूप निकली है, लेकिन वातावरण में नमी की मात्रा बनी हुई है। इस वजह से उमस भरी गर्मी जारी है। वहीं, मौसम विभाग की माने तो अगले एक-दो दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश को छोड़कर कहीं भारी बारिश के आसार नहीं है।

Published on:
17 Jul 2018 11:45 am