विविध भारत

इस दिन बंगाल की खाड़ी में उठेगा ऐसा तूफान, इन इलाकों में होगा बड़ा असर

बंगाल की खाड़ी में उठ सकता है बड़ा तूफान।

2 min read
इस दिन बंगाल की खाड़ी में उठेगा ऐसा तूफान, इन इलाकों में होगा बड़ा असर

नई दिल्ली। देश में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है। बुधवार को राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने अगामी 6 अगस्त को लेकर भारी चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, 6 अगस्त को बंगाल की खाड़ी से तूफान उठ सकता है। इस तूफान का बिहार के साथ-साथ हिमालय के क्षेत्रों में बड़ा असर देखने को मिल सकता है।

6 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में उठ सकता है तूफान

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश से बिहार और असम तक मानसून के सक्रिय रहने के कारण पटना के आसपास और गंगा के तटीय क्षेत्र में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। गौरतलब है कि मंगलवार को पटना को छोड़कर राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश हुई। राजधानी के आसपास के इलाके में पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहने के कारण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को
पूर्णिया में सबसे ज्यादा 13 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं, सोमवार की रात गया में 18.8 एमएम और भागलपुर में 3.6 एमएम वर्षा हुई। फॉरबिसगंज में 8 एमएम, खगडिया में 7 एमएम, मधुबनी में 6 एमएम, सहरसा, सीतामढ़ी, किशनगंज और सुपौल में 5-5 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से जो साप्ताहिक पूर्वानुमान जारी किया गया है, उसके मुताबिक गुरुवार को बिहार के कई हिस्से में मानसून सक्रिय रहेगा। उत्तर बिहार में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना रहेगी। वहीं, 6 अगस्त को सभी को सावधान रहने को कहा गया है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में उठने वाले तूफान से मौसम ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। गौरतलब है कि इन दिनों कई इलाकों में भारी बारिश के कारण तबाही मची हुई है। साथ काफी संख्या में जान-माल का भी नुकसान हुआ है। वहीं, कई इलाकों मे राहत और बचाव का कार्य भी जारी है।

Published on:
01 Aug 2018 04:43 pm
Also Read
View All
Couple died in road accident: बुलडोजर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, गर्भवती थी नवविवाहिता, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें