विविध भारत

Coronavirus: लॉकडाउन को लेकर लोगों में जागरुकता पैदा करने के लिए आर्टिस्ट ने सड़क पर बनाई पेंटिंग, दिया यह संदेश

कोरोना पाबंदियों के महत्व को समझाने के लिए हैदराबाद के एक आर्टिस्ट ने सड़क पर कोरोना वायरस की एक शानदार पेंटिंग बनाई है।
2 min read
• •
Updated: 30 May 2021, 5:59 PM IST
untitled_2.png

नई दिल्ली। देश में अभी कोरोना वायरस की दूसरी लहर ( Second wave of coronavirus ) जारी है। कई राज्यों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन ( Lockdown ) और कर्फ्यू जैसे कदम उठाए गए हैं। इस बीच कोरोना पाबंदियों के महत्व को समझाने के लिए हैदराबाद के एक आर्टिस्ट ने सड़क पर कोरोना वायरस की एक शानदार पेंटिंग बनाई है। आर्टिस्ट ने इस पेंटिंग पर लिखा है Stay Home, If Not, I Will Be At Your Home।

लोगों में कोरोना संकट को लेकर जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य

दरअसल, राजन कुमार नाम के इस आर्टिस्ट ने सड़क पर ये पेंटिंग लोगों में कोरोना संकट को लेकर जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से बनाई है। पिछले 33 सालों से आर्टिस्ट का काम कर रहे राजन कुमार ने बताया कि खैरताबाद सिग्नल पर बनी इस पेंटिंग में हैदराबाद पुलिस की मदद ली गई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पिछले साल भी जुबली हिल्स चेक पोस्ट भी ऐसी ही कोशिश करने का प्रयास किया गया था, लेकिन उस समय इसकी अनुमति नहीं मिली थी।

7 कलाकारों की टीम ने अपना योगदान दिया

लेकिन इस बार वह हैदराबाद पुलिस के सहयोग से ऐसा करने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि वह अपनी पेंटिंग के माध्यम से लोगों में कोरोना वायरस और लॉकडाउन के प्रति जागरुकता लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम इस पेंटिंग के माध्यम से लोगों से अपील करते हैं कि सभी कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जारी की गई गाइडलाइंस का पालन करें। उन्होंने कहा कि यह पेंटिंग सात घंटे में पूरी गई है, जिसमें सात कलाकारों की टीम ने अपना योगदान दिया है। हैदराबाद के पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार ने आर्टिस्ट राजन कुमार के इस प्रयास की सराहना की है।

Updated on:
30 May 2021, 5:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
विरासत और आधुनिक सुविधाओं का संगम बना वडनगर रेलवे स्टेशन, तारंगाहिल-अंबाजी-आबू रोड के बीच 117 किमी लंबी रेल लाइन पर तेजी से चल रहा निर्माण

वडोदरा में भक्ति भाव से मनाया खरना, अस्ताचलगामी सूर्य को आज देंगे अर्घ्य

Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ