विविध भारत

हैदराबाद गैंगरेप: जिस जगह की थी वारदात..उसी जगह पुलिस ने चारों आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराया

बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ नेशनल हाइवे-44 के पास हुई। पुलिस की मानें तो ये सभी आरोपी घटनास्थल से भागने की फिराक में थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Dec 2019, 2:20 PM IST
hydrabad gangrape

नई दिल्ली। बड़ी खबर हैदराबाद से आ रही है। हैदराबाद में लेडी डॉक्टर से गैंगरेप और हत्या के आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। जिस हाईवे पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था उसी एनएच 44 पर तेलंगाना पुलिस ने चारों आरोपियों को मार गिराया। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार के तड़के चारों आरोपियों को हैदराबाद की केरलाकुल्ली जेल से घटनास्थल पर क्राइम रिक्रिएशन के लिए लाया गया था। लेकिन ये सभी आरोपी घटनास्थल से भागने की फिराक में थे।

घटना के बाद गुस्से में पूरा देश

पुलिस पूछताछ में कई खुलासे हुए थे । आरोपियों ने शराब पीकर पूरी वारदात को अंजाम दिया। यहां तक की पीड़िता को भी आरोपियों ने शराब पिलाने की कोशिश की थी। लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश था।

चार आरोपियों ने वारदात को दिया था अंजाम

गौरतलब है कि 27 नवंबर की रात में हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया गया था। चार आरोपियों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप कर शव को जला दिया। घटना के बाद पूरा देश आक्रोश में है। सड़कों पर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल पीड़िता को न्याय दिलाने और लड़कियों की सुरक्षा के लिए कड़े कानून की मांग करने को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी हैं।

Updated on:
10 Dec 2019, 2:20 PM IST
Published on: