विविध भारत

Hyderabad : रजनीकांत अपोलो अस्पताल में भर्ती, हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत

तबीयत बिगड़ने के बाद रजनीकांत अस्पताल में भर्ती। मंगलवार को कोरोना जांच रिपोर्ट आई थी निगेटिव।      

less than 1 minute read
डॉक्टरों की विशेष निगरानी में है रजनीकांत।

नई दिल्ली। दक्षिण भारत के सुपरस्टार 70 वर्षीय रजनीकांत को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रजनीकांत की तबीयत को लेकर अपोलो अस्पताल की ओर से जारी बयान के मुताबिक रजनीकांत का कोरोना टेस्ट भी किया गया था। मंगलवार को उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

लेकिन शुक्रवार को उनके ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की विशेष टीम उनके ब्लड प्रेशर की खास निगरानी कर रही है। ब्लड प्रेशर सामान्य होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा।

इससे पहले वह चेन्नई स्थित अपने फार्महाउस में सेल्फ आइसोलेट हो गए थे। हैदराबाद में उनकी फिल्म अन्नाथे की शूटिंग चल रही थी। क्रू के चार सदस्यों के कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्होंने फिल्म की शूटिंग रोक दी थी।

बता दें कि रजनीकांत ने हाल ही में 31 दिसंबर को अपनी पार्टी के ऐलान की घोषणा की है। साथ ही तमिल राजनीति में सक्रिय होने और विधानसभा चुनाव लड़ने की भी घोषणा की थी।

Updated on:
25 Dec 2020 02:14 pm
Published on:
25 Dec 2020 02:08 pm
Also Read
View All
Petrol-Diesel Crisis: कोरिया-एमसीबी जिले में 8 लाख लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल का स्टॉक, बर्तन-जरिकेन में फ्यूल दिया तो खैर नहीं

Engineer died in Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने युवा इंजीनियर को मारी टक्कर, देखते ही SDM ने पहुंचाया अस्पताल, मौत

Newly Married Girl Suicide: सुहागरात पर नाबालिग पत्नी बोली- मैं किसी और को पसंद करती हूं, आपके साथ नहीं रहूंगी, फिर उठा लिया खौफनाक कदम

Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात