-Weather Forecast: राजस्थान समेत उत्तर भारत में इन दिनों आग बरस रही है। तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच चुका है। -लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है। मंगलवार को राजस्थान ( Rajasthan Weather Forecast ) में लू के थपेड़ों से ( Heat Wave ) जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आया। -दिल्ली ( Delhi ) में भी गर्मी अपना ताव दिखा रही है। यहां अधिकतर हिस्सों में तापमान 42 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन तक दिल्ली समेत उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का प्रकोप रहेगा।

नई दिल्ली।
Weather forecast राजस्थान समेत उत्तर भारत में इन दिनों आग बरस रही है। तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच चुका है। लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है। मंगलवार को राजस्थान ( Rajasthan Weather Forecast ) में लू के थपेड़ों से ( Heat Wave ) जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आया। दिल्ली ( Delhi ) में भी गर्मी अपना ताव दिखा रही है। यहां अधिकतर हिस्सों में तापमान 42 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन तक दिल्ली समेत उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का प्रकोप रहेगा।
उत्तर भारत में गर्मी का कहर ( North India Weather )
मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान के कई इलाकों में लू का कहर जारी रहेगा। इसके अलावा दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गर्मी का प्रकोप जारी रह सकता है। बता दें कि राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गंगानगर में 46.5 डिग्री सेल्सियस, चुरू में 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ज्यादातर हिस्सों में तापमान 45 डिग्री के पार चल रहा है। वहीं, हरियाणा के हिसार में पारा 43.5 दर्ज किया गया। पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ( IMD Heavy Rain Alert )
स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, कोंकण व गोवा, असम, अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, नागालैंड, बिहार के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की उम्मीद है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत के शेष भागों, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं पर तेज़ वर्षा हो सकती है। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, ज्यादा हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
दिल्ली में गर्मी का कहर जारी
मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में आगामी तीन तक गर्मी का कहर जारी रहेगा। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।