विविध भारत

माॅनसून अलर्ट: आने वाला हफ्ता गुजरात के लिए भारी, सौराष्ट्र में चेतावनी

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाली 13 तारीख को वहां के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

2 min read
Jun 06, 2018
IMD Issued alert of heavy rain in several areas of saurashtra
माॅनसून अलर्ट: आने वाला हफ्ता गुजरात के लिए भारी, सौराष्ट्र में चेतावनी

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में सौराष्ट्र के दक्षिणी और तटीय क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाली 13 तारीख को वहां के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है, जिसमें सूरत समेत आसपास के कई इलाके प्रभावित हो सकते हैं।

13 जून को भारी बारिश की संभावना

इस संबंध में क्षेत्रीय मौसम विभाग के डायरेक्टर जयंत सरकार ने राज्य के मौसम पर निगरानी रख रहे समूह को एक बयान जारी करते हुए बताया कि 'दक्षिणी और सौराष्ट्र क्षेत्रों में 13 जून को भारी बारिश की संभावना है, जिसमें सौराष्ट्र के तटीय इलाकों के साथ सूरत प्रभावित होगा'। बता दें ये गुजरात में मानसून आने से पहले उनकी पहली मीटिंग थी।

सौराष्ट्र के इन इलाकों में होने वाली है भारी

जयंत सरकार ने आगे कहा कि 10 जून से चक्रवात परिसंचरण गुजरात को प्रभावित करेगा और जिससे बारिश का होगी। 11 जून को दक्षिण गुजरात में बारिश के बाद, सौराष्ट्र के अमरेली, भावनगर और पोरबंदर जिलों में बारिश होगी। हालांकि 12 जून से मानसून अधिक सक्रिय रहेगा। वहीं उत्तरी गुजरात में हल्की बारिश की संभावना है।

इस साल समय से पहले गुजरात पहुंच रहा है मानसून

आपको बता दें कि गुजरात में 11 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना है। जबकि आमतौर पर राज्य में मानसून जून के तीसरे महीने तक पहुंच रहा है। मौसम विभाग ने यहां समय से पहले मानसून पहुंचने की उम्मीद जताई है। विभाग के अनुसार बुधवार से ही वहां के कई इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो सकती है।

Published on:
06 Jun 2018 11:38 am