18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वडोदरा के समा-सावली रोड पर पार्षद की कार गड्ढे में उतरी

डोदरा. शहर के समा-सावली रोड पर वेमाली गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर वार्ड नंबर-3 के पार्षद पंकज तड़वी की कार निर्माणाधीन साइट के पास गड्ढे में उतर गई। कार को बाहर निकालने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। जानकारी के अनुसार, समा-सावली रोड पर कृष्णा हेरिटेज की नई निर्माणाधीन साइट के पास गड्ढे खुले छोड़ दिए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। इसके सामने स्थित ऑर्चिड फ्लोरा सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि वे बिल्डर से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
2 min read
Google source verification
Councilor’s Car Falls into a Pit on Vadodara’s Sama-Savli Road

क्रेन की मदद से कार को गड्ढे से बाहर निकाला।

वडोदरा. शहर के समा-सावली रोड पर वेमाली गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर वार्ड नंबर-3 के पार्षद पंकज तड़वी की कार निर्माणाधीन साइट के पास गड्ढे में उतर गई। कार को बाहर निकालने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। जानकारी के अनुसार, समा-सावली रोड पर कृष्णा हेरिटेज की नई निर्माणाधीन साइट के पास गड्ढे खुले छोड़ दिए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। इसके सामने स्थित ऑर्चिड फ्लोरा सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि वे बिल्डर से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
शनिवार देर रात पार्षद पंकज तड़वी की कार गड्ढे में उतरने के बाद उसे निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। इस दौरान मौके पर पार्षद के साथ लोगों की कहासुनी भी हुई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में पार्षद के मौजूद होने के कारण तुरंत क्रेन की व्यवस्था हो गई।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण स्थल पर निर्धारित परिसर से बाहर तक गड्ढे खोदे गए हैं। इसके अलावा, कथित तौर पर अवैध होर्डिंग लगाए जाने की शिकायत भी की गई। इस मामले में महानगरपालिका के टाउन प्लानिंग विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
स्थानीय निवासियों की मांग है कि महानगरपालिका के अधिकारी तत्काल स्थल का निरीक्षण करें, खुले गड्ढों को सुरक्षित तरीके से बंद करवाएं या उचित बैरिकेडिंग लगवाएं। साथ ही, होर्डिंग से जुड़ी शिकायतों की भी जांच की जाए, ताकि भविष्य में किसी वाहन चालक या राहगीर के साथ दुर्घटना न हो।

वडोदरा में नाले में डूबने से नवविवाहिता की मौत, डेढ़ घंटे की तलाश के बाद निकाला शव

वडोदरा. शहर के मकरपुरा जीआइडीसी क्षेत्र में बारिश के पानी की निकासी के लिए बने नाले में डूबने से 19 साल की नवविवाहिता की मौत हो गई। उसकी शादी को मात्र 10 महीने हुए थे। मृतक की पहचान अस्मिता कैलाश कोटा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मकरपुरा जीआइडीसी क्षेत्र में बारिश के पानी की निकासी के लिए बने नाले के किनारे लोगों के पैदल चलने के लिए जगह थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आसपास की कंपनियों द्वारा जगह-जगह कथित अतिक्रमण किए जाने के कारण पैदल चलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची। इससे राहगीरों के लिए वहां से गुजरना जोखिम भरा हो गया है।
अस्मिता इसी रास्ते से गुजर रही थीं। इस दौरान वह नाले में गिर गईं। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर टीम ने नाले से महिला का शव बाहर निकाला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। उनके रुदन से माहौल गमगीन हो गया।

अतिक्रमण और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में कथित अतिक्रमण और संबंधित तंत्र की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि नाले के किनारे पैदल चलने की जगह पर कब्जे होने के बावजूद उचित कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।