विविध भारत

जैसलमेर में पीएम मोदी ने सेना के जवानों से कहा – आपके पास पूरे देश का प्यार लेकर आया हूं

मुझे आपके बीच आकर खुश महसूस होती है। 971 में पाक के हजारों टैंकों को सेना ने ध्वस्त कर दिया था।
less than 1 minute read
pm modi
मुझे आपके बीच आकर खुश महसूस होती है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दीपावली के अवसर पर जैसलमेर के लोंगोवाला पोस्ट पर सेना के जवानों के बीच दिवाली मना रहे हैं। उन्होंने इस मौके पर सेना के जवानों से कहा कि दीपावली के अवसर पर मैं आपके लिए पूरे देश का प्यार लेकर आया हूं। उन्होंने कहा कि बतौर पीएम जब पहली बार आप लोगों के बीच आया तो कुछ लोग इस बात की चर्चा करने लगे कि मैं आपके पास क्यों आया?

मेरा मानना है कि ऐसे अवसरों पर मैं आपसे संवाद करने करूंगा तो किससे करूंगा। आपके साथ दीपावली मनाने से बेहतर और क्या हो सकता है। इसलिए इस बार भी जैसलमेर के लोंगोवाल पोस्ट पर आपके साथ दीपावली मनाने आया हूं। सच यही है कि मेरी दीपावली आपके बीच आकर ही पूरी होती है। चाहे आप जहां भी रहें। आपके बीच आकर मुझे भी खुशी होती है।

इस बार रेगिस्तान में आपके बीच हूं। मिठाई भी लेकर आया हूं। लेकिन ये सिर्फ देश के पीएम की मिठाई नहीं है। इसमें सभी देशवासियों के प्रेम और अपनेपन का स्वाद शामिल है। इन मिठाईयों में देश के हर मां के हाथ से बनाई मिठाई का खुशबू आप महसूस कर सकते हैं। आप इसमें सभी के आशीर्वाद को महसूस कर सकते हैं। बता दें कि लोंगोवाला के इस पोस्ट पर भारतीय सेना 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान के हजारों टैंकों को ध्वस्त कर दिया था।

Updated on:
14 Nov 2020 12:23 pm
Published on:
14 Nov 2020 11:51 am
Also Read
View All
Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार