विविध भारत

India-China Dispute: चीन पर जवाबी कार्रवाई के लिए सेना को 500 करोड़ का Emergency Fund

China को उसकी हरकतों का जवाब देने के लिए Modi Government ने तैयारियां शुरू की तीनों सेनाओं को महत्वपूर्ण सैन्य उपकरण ( Military equipment ) ख़रीदने के लिए दिया गया फंड

2 min read
India-China Dispute: चीन पर जवाबी कार्रवाई के लिए सेना को 500 करोड़ का इमरजेंसी फंड

अनुराग मिश्रा

नई दिल्ली। चीन ( China ) को उसकी हरकतों का जवाब देने के लिए केंद्र सरकार ( Central Government ) ने तैयारियां शुरू कर दी है । चीन से निपटने के लिए तीनों सेनाओं को आवश्यक उपकरणों और सैन्य साजो सामान की ख़रीद के लिए सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए 500 करोड़ रुपये तक हथियार खरीदने के लिए आवश्यक इमरजेंसी फंड ( Emergency fund ) इस्तेमाल करने की छूट दे दी है। उच्च पद पर बैठे अफ़सर के मुताबिक़ तीनों सेना के वाइस चीफ को आवश्यक हथियारों की फास्ट ट्रैक प्रोसिजर ( Fast track processor ) के तहत सैन्य उपकरण खरीद के लिए 500 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी ( Galwan Valley ) में जिस तरह से चीन की सेना अपने सैनिकों का जमघट बढ़ा रही है, साथ ही वास्तविक नियंत्रण रेखा ( LAC ) पर एक बड़ा बिलड अप कर रही है उसके बाद अब भारत सरकार सतर्क हुई है। 15 जून की रात हुए संघर्ष के बाद तमाम अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने वास्तविक नियंत्रण रेखा की सैटेलाइट तस्वीरें ( Satellite photos ) जारी कर चीन की तरफ़ से लगाए गए टेंट और सैन्य तैयारियों की जानकारी दी थी। इन तैयारियों को लेकर केंद्र सरकार पर विपक्ष ने भी सवालों की बौछार कर दी थी। पूर्व सैन्य अफ़सरों ने भी भारत को ज़्यादा तैयारियाँ करने को लेकर सलाह दी थी। तीनों सेनाओं की तरफ से भी रक्षा मंत्री के ज़रिए आवश्यक सैन्य साजो-सामान ख़रीदने को लेकर रक्षा मंत्री ( Defence Minister ) के ज़रिए सरकार तक बात पहुँचाई गई थी।

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh ) ने भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच रविवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ( CDS ) जनरल बिपिन रावत ( General Bipin Rawat ) और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ लद्दाख ( Ladakh ) के हालात पर बैठक की। पिछले सप्ताह दोनों देशों (India-China ) की सेनाओं के बीच हुई झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने के बाद व्याप्त तनाव के बीच यह बैठक हुई। माना जा रहा है कि अपने निवास पर आधे घंटे की चर्चा में सिंह ने लद्दाख में चल रही स्थिति के मद्देनजर किसी भी कार्रवाई करने के लिए सीडीएस और तीनों सेना प्रमुखों को 'पूरी तरह से' तैयार रहने को कहा है।

ये भी पढ़ें

India-China: भ्रष्टाचार से खोखली हुई China की People’s Liberation Army, Indian Army की तैयारी मजबूत
Updated on:
21 Jun 2020 09:32 pm
Published on:
21 Jun 2020 08:00 pm
Also Read
View All
Petrol-Diesel Crisis: कोरिया-एमसीबी जिले में 8 लाख लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल का स्टॉक, बर्तन-जरिकेन में फ्यूल दिया तो खैर नहीं

Engineer died in Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने युवा इंजीनियर को मारी टक्कर, देखते ही SDM ने पहुंचाया अस्पताल, मौत

Newly Married Girl Suicide: सुहागरात पर नाबालिग पत्नी बोली- मैं किसी और को पसंद करती हूं, आपके साथ नहीं रहूंगी, फिर उठा लिया खौफनाक कदम

Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात