विविध भारत

India-China Standoff: बॉर्डर पर बढ़ी हलचल, लद्दाख में खाली कराए जा रहे गांव, मोबाइल कनेक्टिविटी बंद

-India-China Standoff Update: पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी ( Galvan Valley ) में हुई हिंसक झड़प के बाद भी चीन ( China ) अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। -जानकारी के अनुसार चीन ने गलवान घाटी में सैंकड़ों सैनिकों को दाखिल कराया है।-भारत ( India Action ) ने भी जवाबी कार्रवाई के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।सेना ( Indian Army ) ने पूर्वी लद्दाख ( Ladakh ) में देमचोक और पैंगोंग के गांवों को खाली कराने का आदेश दिया है। इसके अलावा सीमावर्ती इलाकों में मोबाइल कनेक्टिविटी पर भी पाबंदी लगा दी है।

2 min read
India-China Standoff: लद्दाख में खाली कराए जा रहे गांव, मोबाइल कनेक्टिविटी बंद

नई दिल्ली।
India-China Standoff Update: पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी ( Galvan Valley ) में हुई हिंसक झड़प के बाद भी चीन ( China ) अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जानकारी के अनुसार चीन ने गलवान घाटी में सैंकड़ों सैनिकों को दाखिल कराया है। इसके साथ ही निर्माण से जुड़े भारी उपकरण भी गलवान घाटी में भेजे गए हैं। वहीं, भारत ( India Action ) ने भी जवाबी कार्रवाई के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि सेना ( Indian Army ) ने पूर्वी लद्दाख ( Ladakh ) में देमचोक और पैंगोंग के गांवों को खाली कराने का आदेश दिया है। इसके अलावा सीमावर्ती इलाकों में मोबाइल कनेक्टिविटी पर भी पाबंदी लगा दी है। वहीं, बॉर्डर पर भारतीय सेना की हलचल बढ़ने लगी है। सूत्रों का कहना है कि चीन सीमा से सटे श्रीनगर लेह हाइवे को आम लोगों के लिए बंद किया गया है। बता दें कि हिंसक झड़प के बाद केंद्र सरकार द्वारा भारतीय सेना को खुली छूट दी गई है।

बॉर्डर पर बढ़ी टेंशन
जानकारी के अनुसार चीन ने बॉर्डर पर और अधिक सैनिकों की तैनाती की है। साथ ही निर्माण उपकरण और हथियार आदि भी भेजे हैं। इधर, भारतीय सेना भी हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। गलवान घाटी, दौलत बेग ओल्डी,चुशुल और देपसांग में अतिरिक्त जवानों को तैनात किया है।

हाई अलर्ट पर तीनों सेना
एलएसी पर बढ़ते तनाव के बीच वायुसेना और नौसेना को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। चीन से सटे बॉर्डर पर सेना पैनी नजर रखे हुए हैं। बुधवार को दिनभर बैठकों का दौर चलता रहा, लेकिन हर बार बैठक बेनतीजा रही। जिसके बाद से हालात तनावपूर्ण बने हुए है। बता दें कि 15 जून को चीनी सैनिकों ने भारतीय जवानों पर हमला बोल दिया था, जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे।

Updated on:
18 Jun 2020 05:32 pm
Published on:
18 Jun 2020 05:29 pm
Also Read
View All
SECL viral video: एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा

Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें