
नई दिल्ली। भारत सरकार (Government Of India ) द्वारा लॉकडाउन 3 और चार ( Lockdown ) में ढील देना महंगा पड़ा। करीब आधे मामले सिर्फ 14 दिन के चौथे चरण में आए। साथ ही भारत में कोरोना वायरस ( coronavirus ) का संक्रमण तेजी से बढ़ने का सिलसिला जारी है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की श्रेणी में भारत अब 7वें नंबर आ गया है। भारत में रविवार को सबसे ज्यादा 8,335 नए पॉजिटिव केस आए। नए मामले सामने आने के बाद देश में मरीजों की कुल संख्या 1,90,609 हो गई है।
भारत पहले फ्रांस के नीचे था। अब फ्रांस ( France) को पीछे छोड़ आगे निकल गया है। फ्रांस में 1,88,882 कोरोना पॉजिटिव केस हैं। इससे पहले भारत कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे बुरी तरह प्रभावित देशों की सूची में 9वें स्थान पर था। पूरे विश्व में अब तक 62,10,058 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
भारत से आगे केवल 6 देश
अब कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे बुरी तरह प्रभावित देशों की सूची में भारत से ऊपर छह देश हैं। इनमें जिसमें अमरीका, ब्राजील, रूस, स्पेन, यूके और इटली हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा संक्रमित देश अमरीका है जहां 18,37, 170 कोरोना पॉजिटिव केस हैं। उसके बाद ब्राजील है जिसमें 5,14,149, रूस 4, 05,843, स्पेन 2,86,308, ब्रिटेन 2,74,762 और इटली में 2,33,019 कोरोना पॉजिटिव केस हैं।
भारत में आज 8,335 कोरोना पॉजिटिव मामले
भारत में रविवार को सबसे ज्यादा 8,335 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं 215 लोगों की मौत भी हुई है। भारत में अब तक 5,402 लोग कोरोना वायरस से मर चुके हैं। भारत में अब तक 91,429 लोग इस बीमारी से जंग जीतकर घर वापस लौट चुके हैं। 93,331 लोग अभी भी इस भयंकर बीमारी से पीड़िता हैं।