विविध भारत

चीन की चालबाजी से निपटने को भारत तैयार, लद्दाख में 15 हजार से अधिक जवान तैनात

भारत ने पू्र्वी लद्दाख में किसी भी तरह के चीनी आक्रमण से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। भारतीय सेना (Indian Army) ने आतंकवाद विरोधी अभियान वाली अपनी यूनिट्स को जम्मू-कश्मीर से हटाकर पूर्वी लद्दाख सेक्टर में तैनात किया है।
2 min read
• •
Updated: 24 Jul 2021, 9:14 PM IST
indian_army.jpg
India Ready To Counter China's Trickery, Over 15 thousand Soldiers Deployed In Ladakh Sector

नई दिल्ली। भारत-चीन के बीच लद्दाख (India China Border Dispute) क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर बीते कई महीनों से तनाव चल रहा है। इस बीच तमाव को कम करने के लिए दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच कई दौर की वार्ता भी हो चुकी है। लेकिन चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। चीन ने अब उत्तराखंड से सटे इलाकों में अपनी गतिविधियां तेज कर दी है। वहीं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पहली बार तिब्बत का दौरा किया और अरुणाच प्रदेश से सटे इलाकों का जायजा लिया। ऐसे में भारत-चीन के बीच तनाव अधिक बढ़ने की संभावना है।

इस बीच भारत ने पू्र्वी लद्दाख में किसी भी तरह के चीनी आक्रमण से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। भारतीय सेना (Indian Army) ने आतंकवाद विरोधी अभियान वाली अपनी यूनिट्स को जम्मू-कश्मीर से पूर्वी लद्दाख सेक्टर में तैनात किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकवाद-रोधी विभाग को जम्मू-कश्मीर के उत्तरी कमान क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में चल रहे ऑपरेशन से हटा दिया गया था और कई महीने पहले लद्दाख सेक्टर में तैनात किया गया था। अब चीन द्वारा लद्दाख क्षेत्र में आक्रामकता दिखाने के किसी भी संभावित कोशिश से निपटने के लिए पिछले कुछ समय से 15,000 सैनिकों को तैनात किया गया है। सैनिकों की यह ईकाई चीनी सैनिक पीपुल्स लिबरेशन आर्मी द्वारा भविष्य में किसी भी कदम का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए लेह स्थित 14 कोर मुख्यालय की सहायता करेंगे।

पूर्वी लद्दाख में भारत ने बढ़ाई है सैनिकों की तैनाती

आपको बता दें कि चीन की नापाक गतिविधियों के मद्देनजर भारत ने पूर्वी लद्दाख सेक्टर में लगभग 50,000 सैनिकों को तैनात किया है। चीन की आक्रामकता को देखते हुए, लेह में 14 कोर्प्स के पास अब दो डिवीजन तैनात हैं जो कारू स्थित 3 डिवीजन सहित एलएसी की निगरानी करते हैं।

इसके अलावा उन क्षेत्रों में भी भारी संख्या में सैनिकों की तैनाती की गई है, जहां पिछले साल और बीते कुछ महीनों में तनाव देखने को मिला है। यही कारण है कि पूर्वी लद्दाख में तनाव के मद्देनजर भारत ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए भारी संख्या में सैनिकों की तैनाती की है। चीन की तरफ से भी सीमाई इलाकों में भारी संख्या में सैनिक तैनात हैं।

बता दें कि चीन सीमा पर किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए भारतीय सेना की 17 माउंटेन स्ट्राइक कोर को 10,000 अतिरिक्त सैनिकों के रूप में एक बड़ा बूस्ट मिला है। 17 माउंटेन स्ट्राइक कोर भारतीय सेना की एकमात्र स्ट्राइक कोर है जो युद्ध की स्थिति में चीन के खिलाफ आक्रामक अभियान चलाने के लिए जिम्मेदार है।

Updated on:
24 Jul 2021, 9:14 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

MCB Medical shops: बिना फार्मासिस्ट बेच रहे थे दवाइयां, अधिकारियों ने मारा छापा, 3 मेडिकल दुकानें कराईं बंद

Ambikapur News: सडक़ हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे बलरामपुर

Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत