विविध भारत

कोरोना वॉरियर्स को भारत का सलाम, तस्वीरों में देखें नौसेना के INS Jalashwa का अनोखा अंदाज

रविवार को समूचे देश में कोरोना वारियर्स को सशस्त्र बलों ने किया सलाम। वायुसेना के विमानों ने फूल बरसाए तो नौसेना ने अनोखे अंदाज में किया सैल्यूट।
2 min read
• •
Updated: 3 May 2020, 8:23 PM IST
INS Jalashwa of ENC in the Bay of Bengal saluting the Corona Warriors
INS Jalashwa of ENC in the Bay of Bengal saluting the Corona Warriors

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत ने काफी हद तक बेहतरीन काम किया है। इसकी वजह वो कोरोना वारियर्स हैं, जो अपनी जान की परवाह किए बगैर कोरोना मरीजों के इलाज में जुटे हुए हैं। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर समूचे देश में भारतीय सेनाओं ने इन कोरोना वारियर्स के सम्मान में फूल बरसाएं और उन्हें सलामी दी।

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा देश को कोरोना से मुक्त करने के लिए दिन रात एक करने वाले डॉक्टरों, पुलिस, अर्धसैनिक बलों व अन्य योद्धाओं का विभिन्न तरीकों से सम्मान किए जाने के दृश्य दिल को छू लेने वाले हैं। इन योद्धाओं ने जिस बहादुरी से कोरोना से लड़ाई लड़ी है वह निश्चित रूप से वंदनीय है।"

रविवार को इस दौरान बंगाल की खाड़ी में एक निगरानी अभियान पर पर ईस्टर्न नेवल कमांड (ENC) के आईएनएस जलशवा ने शानदार अंजाद में कोरोना वारियर्स को सलामी दी।

बीच समुद्र में आईएनएस जलशवा पर तैनात नौसैनिकों ने जय हिंद का फॉर्मेशन कर डॉक्टरों, नर्सों, अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों, स्वच्छता कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों सहित कोरोना योद्धाओं को सलामी दी।

Updated on:
3 May 2020, 8:23 PM IST
Published on: