विविध भारत

जानें हंता वायरस भारत के लिए कितना खतरनाक? चीन में एक शख्स की हो चुकी मौत

कोरोना से जूझ रहे चीन में अब हंता वायरस ने एक व्यक्ति की जान ले ली इस बीच बड़ा सवाल, यह हंता वायरस भारत के लिए कितना खतरनाक है?
2 min read
जानें हंता वायरस भारत के लिए कितना खतरनाक? चीन में एक शख्स की हो चुकी मौत
जानें हंता वायरस भारत के लिए कितना खतरनाक? चीन में एक शख्स की हो चुकी मौत

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) का दंश अभी खत्म नहीं हुआ था कि एक और नए जानलेवा वायरस ने चीन को संकट में डाल दिया है।

दरअसल, कोरोना वायरस ( Coronavirus in India ) से जूझ रहे चीन में अब हंता वायरस ( Hantavirus )
ने एक व्यक्ति की जान ले ली है। इस वायरस ने एक चीन ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अफरातफरी मचा दी है।

हालांकि अभी चीन में इस वायरस का यह पहला ही केस है। लेकिन इस बीच बड़ा सवाल यह है कि यह हंता वायरस ( Hantavirus ) भारत के लिए कितना खतरनाक है?

आपको बता दें कि चीन में जो व्‍यक्ति हंता वायरस का शिकार हुआ है, काम की तलाश में बस के माध्यम से शाडोंग प्रांत को लौट रहा था। जिसके बाद बस में बैठे अन्य 32 यात्रियों की भी जांच कराई गई है।

आपको बता दें कि भारत में पहले ही हंता वायरस के केस सामने आ चुके हैं। सबसे पहले 2008 में तमिलनाडु के वेल्‍लोर हंता वायरस का पहला केस पाया गया था।

तब इरुला समुदाय के 28 लोग इस वायरस की चपेट में आ गए थे। यहां गौर करने वाली बात यह है कि हंता वायरस के संक्रमण में आने वाले अधिकांश लोग सांप और चूहे पकड़ने वाले थे।

फिर इसके बाद साल 2016 में मुंबई में हंता वायरस से 12 साल के बच्‍चे की मौत हुई थी।

हालांकि हंता वारयस इंसान से इंसानों में नहीं फैलता है। लेकिन चूहों के मल को छूने के बाद मुंह , कान व नाक को टच करने से इसके फैलने के खतरे बढ़ जाते हैं।

यहां राहत देने वाली बात यह है कि सूरज की रोशनी से यह वायरस जल्द ही नष्ट हो जाता है।

Updated on:
24 Mar 2020 07:36 pm
Published on:
24 Mar 2020 07:28 pm
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर