विविध भारत

यूएन महासचिव पद की दावेदारी में शामिल भारतवंशी आकांक्षा, गुटेरस को देंगी चुनौती

Highlights अभी यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (UNDP) में ऑडिट कोआर्डिनेटर की भूमिका में हैं। भारत का ओवरसीज सिटीजन शिप कार्ड और कनाडा का पासपोर्ट है।
less than 1 minute read
Akanksha Arora
आकांक्षा अरोरा

नई दिल्ली। हरियाणा में जन्मी और अब अमरीका में रह रहीं आकांक्षा अरोरा संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की दावेदारी में शामिल हो गई हैं। वे अब यूएन महासचिव एंटोनियो गुतेरस को चुनौती देने वाली हैं। 34 वर्ष की आकांक्षा अभी यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (UNDP) में ऑडिट कोआर्डिनेटर की भूमिका में हैं।

आकांक्षा जब छह वर्ष की ही थीं तब उनका परिवार सऊदी अरब चला गया था। इसके बाद उन्होंने कनाडा के टोरंटो में योर्क यूनिवर्सिटी से स्नातक डिग्री ली। आकांक्षा ने बाद में कोलंबिया यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री भी हासिल की। आकांक्षा के पास भारत का ओवरसीज सिटीजन शिप कार्ड (ओसीआई)और कनाडा का पासपोर्ट है।

हालांकि अब तक इस बात का कोई अनुमान नहीं है कि अमरीका या अन्य देशों से उन्हें समर्थन मिलेगा या नहीं। ये अभी तक तय नहीं हो सका है। उन्होंने अभी तक भी किसी देश से समर्थन नहीं मांगा है।

दावेदारी को लेकर जमीनी अभियान

आकांक्षा ने यूएन महासचिव पद के लिए दावेदारी को लेकर जमीनी अभियान व सोशल मीडिया में कैंपेन शुरू कर दिया है। ट्विटर पर इसे 'यूएनओडब्ल्यू' का नाम दिया गया है। आकांक्षा ने इसके साथ ही प्रतिद्वंद्वी गुतरेस पर जुबानी हमले शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि गुतेरस इस विश्व संस्थान में सुधार लाने में विफल रहे हैं।

Updated on:
28 Feb 2021 01:45 am
Published on:
27 Feb 2021 10:27 pm
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर