विविध भारत

पुंछ में 2 पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने की घुसपैठ की कोशिश, अलर्ट पर वायुसेना

पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने फिर की घुसपैठ की कोशिश एयर स्ट्राइक के बाद दूसरी बार LoC के पास आया पाकिस्तानी विमान इससे पहले घुसपैठ करने वाले F-16 को भारत ने मिग-21 ने मार गिराया था।

less than 1 minute read
जम्मू कश्मीर: पूंछ में LoC के पास देखे गए 2 पाकिस्तानी लड़ाकू विमान, अलर्ट पर वायुसेना

नई दिल्ली।पाकिस्तान ने एक बार फिर भारतीय वायु सीमा में घुसने की दुस्साहस की है। पाकिस्तान वायुसेना के दो सुपरसोनिकविमान मंगलवार रात जम्मू कश्मीर के पुंछ सीमा में घुसपैठ की नियत से एलओसी के 10 किलोमीटर के क्षेत्र में आ गए थे। जिसे भारत के रडार ने पकड़ा है।

LOC के पास धमाके की खबर

खबर के मुताबिक, भारतीय सैन्य गतिविधियों की जानकारी जुटाने की नियत से रात करीब 11 बजे दोनों लड़ाकू विमान एलओसी के बेहद करीब आ गए थे। भारत की मुस्तैदी की वजह से दोनों विमान लौट गए। इस घटना के बाद भारतीय वायु सीमा को अलर्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि किसी भी हालात से निपटने के लिए वायुसेना तैयार है। न्यूज एजेंसी का कहना है कि देर रात पुंछ सीमा के पास कुछ धमाकों की आवाज भी सुनी गई थी।

लगातार सीमा लांघ रहे हैं पाकिस्तानी ड्रोन

वहीं, दूसरी ओर राजस्थान के श्रीगंगानगर स्थित भारतीय सीमा सुरक्षा बल के मदेरां चौकी क्षेत्र के पास दो पाकिस्तानी ड्रोन भी देखे गए। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे क्षेत्र में ड्रोन को देखते ही भारत की ओर से एंटी एयर क्राफ्ट गन से जवाबी फायरिंग की गई। जिसके बाद दोनों ड्रोन वापस पाकिस्तान की ओर भाग गए।

Updated on:
14 Mar 2019 08:34 am
Published on:
13 Mar 2019 06:56 pm
Also Read
View All