विविध भारत

बड़ा बदलाव : रेलवे के नए नियम का वेटिंग टिकट वालों को होगा फायदा, जाने कैसे?

महिला कोटे के तहत इस्तेमाल न होने वाली सीटों को पहले वेटिंग लिस्ट की महिला यात्रियों व़ उसके बाद वरिष्ठ नागरिकों को दिया जाएगा।

2 min read

नई दिल्ली : पर्व-त्‍योहार के मौके पर बाहर नौकरी कर रहे लोगों के लिए अक्‍सर मुश्किल काम होता है। फेस्टिव सीजन में रेलवे की टिकट महीनों पहले बुक हो जाती है। होली के ठीक पहले रेलवे ने अपने नियम में कुछ बदलाव किए हैं, जिसका फायदा पर्व-त्‍योहार के मौके पर सफर करने वालों को मिल सकता है। अगर आप भी होली के मौके पर अकेले या परिवार के साथ घर जा रहे हैं तो यह नियम जानने से आपको फायदा मिल सकता है।

वेटिंग लिस्‍ट की टिकटों में किया बदलाव
रेलवे ने वेटिंग लिस्ट को लेकर बड़ा बदलाव किया है। रेलवे के नए नियम का वेटिंग लिस्‍ट में रह जाने वाली टिकट पर यात्रा कर रहे यात्रियों को फायदा मिल सकता है और उनका टिकट कन्‍फर्म हो सकता है। फेस्टिव सीजन में ट्रेन से सफर करने वालों को अक्‍सर टिकट कन्फर्म न होने की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। महीनों पहले टिकट ले लेने के बाद भी वह कन्फर्म नहीं हो पाता। ऐसे में कई बार लोगों को मन मसोस कर यात्रा की अपनी योजना स्‍थगित करनी पड़ती है। इसलिए रेलवे ने अब तय किया है कि महिला कोटे के तहत इस्तेमाल न होने वाली सीटों को पहले वेटिंग लिस्ट की महिला यात्रियों और उसके बाद वरिष्ठ नागरिकों को दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

होली के पहले यात्रियों को झटका, सामान लेकर जाना पड़ेगा भारी

अभी चार्ट बनने तक रहता था खुला
फिलहाल यह कोटा चार्ट बनने के समय तक बुकिंग के लिए खुला रहता था। इस कारण बहुत से यात्रियों की टिकट वेटिंग ही रह जाती थी, जिस कारण कई यात्री अपनी यात्रा टाल देते थे। रेलवे बोर्ड ने 15 फरवरी की एक सर्कुलर में सभी व्यावसायिक प्रबंधकों को 'महिला कोटा के तहत आने वाली सीटों के इस्तेमाल के तर्क में सुधार करने के अपने फैसले की जानकारी दी है।

अब यह टिकट महिलाओं या वरिष्‍ठ नागरिक को मिलेगी यह सीट
नए नियम के मुताबिक चार्ट बनने के समय तक महिला यात्रियों के लिए कोटे की अनयूज्ड सीटों को पहले वेटिंग लिस्ट की महिला यात्रियों को दिया जाएगा। अगर इसके बाद भी सीट बची रहती है तो उसे वरिष्ठ नागरिकों को दे दिया जाएगा। इस नियम में यह भी जोड़ा गया है कि अगर ऐसा कोई भी यात्री नहीं है और सीट खाली रहती है तो ट्रेन में मौजूद टिकट की जांच करने वाला स्टाफ सीट को किसी अन्य महिला यात्री या वरिष्ठ नागरिक को देने के लिए अधिकृत होगा।

ये भी पढ़ें

IRCTC Holi Special trains 2018 : भारतीय रेलवे ने लखनऊ मार्ग पर चलाई 5 होली स्पेशल ट्रेनें, जानिए क्या है समय
Published on:
27 Feb 2018 07:52 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत