5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली के पहले यात्रियों को झटका, सामान लेकर जाना पड़ेगा भारी

स्टेशन पर कल रहेगी कुलियों की हड़ताल

2 min read
Google source verification
indian railway latest news before holi

indian railway latest news before holi

इटारसी। होली के पहले जो यात्री भारीभरकम सामान लेकर अपने घर जाने वाले हैं उनके लिए बुरी खबर हैं। जीहां, इस बार हो सके तो आप कम से कम सामान लेकर ट्रेन में सफर करें तो बेहतर होगा। अन्यथा आप मुसीबतमें फंस जाएंगे।

हड़ताल पर रहेंगे कुली
दरअसल अपनी मांगों को लेकर स्टेशन पर काम करने वाले कुली हड़ताल पर रहेंगे। नेशनल फेडरेशन ऑफ रेलवे पोर्टर्स, वेंडर बेयसर्स के बैनर तले इटारसी स्टेशन पर काम करने वाले सभी कुली अपनी मांगों को लेकर 28 फरवरी को हड़ताल करेंगे। कुलियों ने अपनी प्रस्तावित हड़ताल के संबंध में रेलवे प्रशासन को ज्ञापन देकर सूचना दे दी है।

लालू प्रसाद यादव ने जारी किया था आदेश
ज्ञापन में कुलियों ने कहा है कि भारत सरकार के पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने 2008 में एक आदेश जारी किया था जिसमें कुलियों को ग्रुप डी कर्मचारी का दर्जा देने की बात कही थी। इस आदेश के बाद ५० साल तक के कुलियों को ग्रुप डी में लिया मगर 50 वर्ष से ऊपर के कुलियों को आज तक गु्रप डी में नहीं लिया है। पिछले दस साल से लगातार यह मांग की जा रही है मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
पहले कुलियों का हो समायोजन
उन्होंने कहा कि ६२९०७ पदों में से जितने पद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के हैं उन पर पहले कुलियों का समायोजन होना चाहिए। इसी मांग को लेकर 28 फरवरी को एक दिवसीय हड़ताल होगी और उसके बाद दिल्ली में भी प्रदर्शन किया जाएगा।

इधर, ट्रेन की बर्थ को लेकर भिड़े यात्री
इटारसी. मंडुआडीह से रामेश्वरम जाने वाली यात्री ट्रेन में एक यात्री से कुछ युवकों ने मारपीट की। उनके बीच यह विवाद बर्थ को लेकर हुआ। हंगामे की सूचना मिलने पर जीआरपी जवान मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराया। दोनों पक्षों ने बाद में समझौता कर लिया। इस विवाद में ट्रेन करीब ३० मिनट प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही। ट्रेन के एस-६ कोच में प्रेमजीत सिंह पिता करनागर निवासी कालीकट केरल साथियों के साथ जत्थे में सफर कर रहे थे। उनका मंडुआडीह से कोयंबूटर का रिजर्वेशन था। उसी कोच में फैजाबाद से कोयंबटूर की यात्रा कर रहे अनूप कुमार थे। अनूप का रिजर्वेश कन्फर्म नहीं था। भोपाल से ट्रेन निकलने के बाद अनूप प्रेमजीत सिंह की बर्थ पर बैठ गए थे उसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ कि दोनों के बीच मारपीट हो गई।
भोपाल कंट्रोल से जानकारी जीआरपी इटारसी को मिली तो जीआरपी स्टाफ मौके पर पहुंचा और उन्होंने यात्रियों के बीच विवाद शांत कराया। दोनों यात्रियों ने शिकायत दर्ज कराने से मना कर दिया।