विविध भारत

अब कुछ ही सेकेंड में बुक कीजिए तत्काल टिकट, बाद में करें भुगतान

अब रेलवे के तत्काल कोटा का टिकट पहले बुक कर उसका भुगतान बाद में कर सकेंगे। यह सेवा तक केवल सामान्य टिकटों की बुकिंग के लिए उपलब्ध थी।
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2017, 3:53 PM IST
Indian Railway
Indian Railway
नई दिल्ली। अब रेलवे के तत्काल कोटा का टिकट पहले बुक कर उसका भुगतान बाद में कर सकेंगे। यह सेवा जो अब तक केवल सामान्य टिकटों की बुकिंग के लिए उपलब्ध थी, अब तत्काल बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा। इस सेवा को गेम चेंजर माना जा रहा है क्योंकि इसकी मदद से अब उपयोगकर्ता केवल दो क्लिक के साथ टिकट बुक कर सकते हैं। इसके तहत आईआरसीटीसी के उपयोगकर्ता अपने घर पर टिकट की डिलीवरी का विकल्प चुनकर नकद या डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड के द्वारा भुगतान कर सकेंगे। आईआरसीटीसी के लिए पे-ऑन डिलीवरी भुगतान प्रदाता एंडुरिल टेक्नोलाजिस प्राइवेट लिमिटेड ने बुधवार को यह घोषणा की।

तालाब में पानी की जगह बहने लगी बियर, पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी कूदीं, देखें वीडियो-


आईआरसीटीसी से रोजाना 1.30 लाख टिकटों की बिक्री
आईआरसीटीसी द्वारा रोजाना 1,30,000 टिकटों का लेनदेन किया जाता है। इनमें से अधिकांश टिकट तत्काल के लिए बुकिंग आरंभ होने से कुछ ही मिनटों में बुक हो जाती हैं। अब तक उपयोगकर्ताओं को आईआरसीटीसी द्वारा उनका टिकट कन्फर्म करने से पहले स्टैंडर्ड ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से भुगतान करना होता था। इस प्रक्रिया में कई सेकेंड्स की देरी हो जाती थी, जिसके कारण अक्सर यूजर कन्फमर्ड टिकट बुक नहीं करवा पाते थे।

पेमेंट गेटवे के उपयोग की जरूरत नहीं
पे ऑन डिलीवरी सेवा से पेमेंट गेटवे के उपयोग की जरूरत नहीं पड़ती। इससे उपयोगकर्ता को कुछ ही सेकेंड में बुकिंग्स करने में मदद मिलती है। इससे तत्काल कोटा के अंतर्गत कन्फमर्ड टिकट बुकिंग के अवसर बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं। इस बारे में एंडुरिल टेक्नोलॉजिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुराग बाजपेयी ने कहा कि तत्काल टिकट्स के लिए पे ऑन डिलीवरी उन लाखों रेल यात्रियों के लिए बहुत लाभकारी होगा जिन्हें तत्काल कोटा के अंतर्गत बुकिंग करवाने की जरूरत होती है।

ऑनलाइन टिकट खरीदने वालों को होगा लाभ
उपयोगकर्ता पहले से ही जानते हैं कि तत्काल के अंतर्गत टिकट बुक करवाते समय प्रत्येक सेकेंड मूल्यवान है। हमें पूरा विश्वास है कि पहले बुक कर बाद में भुगतान करने के विकल्प को उपयोगकर्ता बड़ी संख्या में अपनाएंगे। अनुराग ने बताया कि आईआरसीटीसी के इस कदम का उद्देश्य उन लोगों को प्रोत्साहित करना भी है, जो रेलवे रिजर्वेशन काउंटर से टिकट खरीदने के बजाए ऑनलाइन माध्यम से टिकट खरीदना चाहते हैं।
Published on: