विविध भारत

Indian Railways ने रद्द की 18 स्पेशल ट्रेनें, ये रही पूरी लिस्ट

भारत में कोरोना वायरस (coronavirus in India) काफी तेजी से फैलता जा रहा है। वहीं, कुछ राज्यों में इस महामारी (COVID-19 In India) को लेकर स्थिति काफी बिगड़ गई है। लिहाजा, कुछ राज्यों में लॉकडाउन (Lockdown) जारी है। इसी कारण भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने 18 स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

2 min read
Aug 13, 2020
भारतीय रेलवे ने 18 स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

नई दिल्ली। देश में जारी कोरोना वायरस संकट (coronavirus Crisis) और लॉकडाउन (India Lockdown) का असर भारतीय रेलवे पर भी पड़ा है। अब तक नियमित रूप से ट्रेनों (Trains) का परिचालन नहीं हो सका है। वहीं, कई राज्यों में कोरोना वायरस (COVID-19) की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रहा है, जिसका असर अब स्पेशल ट्रेनों (Special Trains) पर भी पड़ा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने 18 स्पेशल ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि रेलवे ने यह फैसला पश्चिम बंगाल (West Bengal) में जारी लॉकडाउन (Lockdown in West Bengal) के कारण लिया है।

18 स्पेशल ट्रेनें रद्द

दरअसल, पश्चिम बंगाल में कोरोना (coronavirus in West Bengal) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लिहाजा, राज्य सरकार (State Governmnet) के ने अगस्त महीने के अंत में कुछ तारीखों पर संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ममता सरकार (Mamta Government) ने राज्य में अगामी 20, 21, 27, 28 और 31 अगस्त को संपूर्ण लॉकडाउन (Bengal Lockdown) की घोषणा की है। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद पूर्व रेलवे ने रेलवे बोर्ड से स्पेशल ट्रेनों को रद्द करने की मांग की थी। वहीं, रेल मंत्रालय (Rail Ministry) ने पूर्व रेलवे की इस मांग को मान लिया है और 18 स्पेशल ट्रेनों (Special Trains को रद्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जिन ट्रेनों को रद्द किया उनमें में नई दिल्ली, जोधपुर, अमृतसर समेत कई अन्य राज्यों से ट्रेन यूपी, बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल पहुंचती थी।

ये रही पूरी लिस्ट

जिन ट्रेनों को रद्द किया गया उनमें, गाड़ी संख्या 02023 हावड़ा-पटना स्पेशल ट्रेन 20, 21, 27, 28 और 31 अगस्त को रद्द रहेंगी। पटना-हावड़ा स्पेशल (02024), 20, 21, 27, 28 और 31 अगस्त को रद्द रहेंगी। नई दिल्ली-हावड़ा एसी स्पेशल (02302) 19, 20, 26, 27 और 30 अगस्त, हावड़ा-नई दिल्ली एसी स्पेशल (02301) 20, 21, 27, 28 और 31 अगस्त, जोधपुर-हावड़ा स्पेशल (02308) 18, 19, 25, 26 और 29 अगस्त, हावड़ा-जोधपुर स्पेशल (02307) 20, 21, 27, 28 और 31 अगस्त, सियालदह-न्यू अलीपुरद्वार स्पेशल (02377) 19, 20, 21, 26, 27, 28, 30 और 31 अगस्त, न्यू अलीपुरद्वार-सियालदह स्पेशल (02378) 19, 20, 21, 26, 27, 28, 30 और 31 अगस्त, हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल (02303) 29 अगस्त, नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल (02304) 30 अगस्त, हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल (02381) 20 और 27 अगस्त, नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल (02382) 21 और 28 अगस्त, सियालदाह-भुवनेश्वर स्पेशल (02201) 21, 28 और 31 अगस्त, भुवनेश्वर-सियालदाह स्पेशल (02202) 22 अगस्त, 29 अगस्त और 01 सितंबर, कोलकाता-अमृतसर स्पेशल (02357) 18 और 25 अगस्त, अमृतसर-कोलकाता स्पेशल (02358) 20 और 27 अगस्त, मेडता रोड-बीकानेर (03111) 22, 23, 29, 30 अगस्त और 2 सिंतबर, बीकानेर-मेडता रोड (03112) 18, 19, 25, 26 और 29 अगस्त को रद्द रहेंगी।

Published on:
13 Aug 2020 05:22 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत