विविध भारत

Special Train List: 80 ट्रेनों में सफर के लिए आज से बुक करें टिकट, इन बातों का रखें ध्यान

-Indian Railways: 12 सितंबर से चलने वाली 80 स्पेशल ट्रेनों ( 80 Special Train List ) में रिजर्वेशन ( Reservation for 80 Special Train ) आज से शुरू हो गया है। -यात्री आज से irctc की आधिकारिक वेबसाइट या टिकट काउंटरों से इन ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग करा सकेंगे।-हालांकि, कोरोना काल ( Coronavirus ) में सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखना होगा।-इसके लिए रेलवे ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं।

2 min read
Sep 10, 2020

नई दिल्ली।
Indian Railways: 12 सितंबर से चलने वाली 80 स्पेशल ट्रेनों ( 80 Special Train List ) में रिजर्वेशन ( Reservation for 80 Special Train ) आज से शुरू हो गया है। यात्री आज से irctc की आधिकारिक वेबसाइट या टिकट काउंटरों से इन ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग करा सकेंगे। हालांकि, कोरोना काल ( coronavirus ) में सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखना होगा। इसके लिए रेलवे ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। यात्रियों को सफर के दौरान विशेष गाइडलाइंस ( Special Train Guidelines ) का पालन करना अनिवार्य होगा।

नॉर्दर्न रेलवे ( Northern Railway ) के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि 12 सितंबर से 40 जोड़ी ट्रेनें चलेंगी, इनमें 12 जोड़ी ट्रेनें दिल्ली के अलग-अलग स्टेशनों से चलेंगी। बता दें कि रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने शनिवार को 80 स्पेशल ट्रेनों के संचालन के लिए ऐलान किया। ये ट्रेनें से पहले से चल रही 230 ट्रेनों के अतिरिक्त होगी। इन 80 ट्रेनों की लिस्ट में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, बेंगलुरु समेत कई राज्यों में जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं। इन 80 ट्रेनों की लिस्ट में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, बेंगलुरु समेत कई राज्यों में जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं।

यात्रा के लिए जरूरी दिशानिर्देश ( Guidelines For Passengers )
–केवल कंफर्म टिकट मिलने के बाद ही यात्रियों को स्‍टेशन पर एंट्री दी जाएगी।
–यात्रियों को करीब 90 मिनट पहले स्‍टेशन पहुंचना होगा।
–स्टेशन पर प्रवेश से पहले यात्रियों को थर्मल स्‍क्रीनिंग की जाएगी।
–थर्मल स्‍क्रीनिंग के दौरान किसी यात्री में कोई भी लक्षण दिखाई देने पर यात्रा की अनुमति नहीं होगी।
–मोबाइल में आरोग्‍य सेतु APP होना जरूरी है।
–यात्रा के दौरान कंबल, चादर, पर्दे रेलवे की ओर से उपलब्‍ध नहीं कराए जाएंगे।
–ट्रेन में सोशल डिस्‍टेंसिंग की पालन करना अनिवार्य होगा।
–ट्रेन में एंट्री करते समय और यात्रा के दौरान मास्‍क पहना जरूरी होगा।

Published on:
10 Sept 2020 10:11 am
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?