विविध भारत

International Women’s Day: सीएम जयराम ठाकुर बोले, महिलाओं के कल्याण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्घ

हाल ही में हिमाचल सरकार ने महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम श्वो दिनश् की घोषणा की थी। राज्य सरकार भी महिला सुरक्षा और बेहतरी के लिए जरूरी अवसर प्रदान करने के लिए संकल्पित है।

less than 1 minute read

नई दिल्ली। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ( International Women's Day ) है। इस अवसर पर महिलाओं को चारों तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ( CM Jayram Thakur ) ने रविवार को कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक विकास ( Social-Economic Development ) के लिए कई योजनाओं पर काम जारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गृहिणी सुविधा जैसी योजनाएं शुरू की है जिसका लाभ महिलाओं को मिलने लगा है।

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले सप्ताह आए बजट में हमारी सरकार ने जागरूकता कार्यक्रम श्वो दिनश् की घोषणा की थी। यह समाज में जागरूकता पैदा करने और लड़कियों-महिलाओं की स्वस्थ्य और प्रोडक्टिव जिंदगी सुनिश्चित करने में मदद करेगा। इसके अलावा महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता दी जा रही है। साथ ही बजट में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने की भी घोषणा की गई है। सीएम ने कहा कि महिलाओं ने राज्य के विकास में अहम योगदान दिया है। राज्य सरकार भी महिला सुरक्षा और बेहतरी के लिए जरूरी अवसर प्रदान करने के लिए संकल्पित है। ताकि प्रदेश की महिलाएं सम्मान के साथ जी सकें।

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में से एक हैं। उनके ट्विटर पर 53.3 मिलियन, फेसबुक पर 44 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 35 मिलियन फॉलोवर्स हैं। आज उन्होंने महिला उत्थान के मकसद से खुद का सोशल मीडिया हैंडल अहम उलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सौंप दिया।

Updated on:
08 Mar 2020 03:03 pm
Published on:
08 Mar 2020 02:39 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत