विविध भारत

चंद्रयान-2: विक्रम लैंडर को लेकर बड़ा अपडेट, इसरो ने बताया- सुरक्षित है लैंडर

इसरो की तरफ से कहा गया है कि विक्रम लैंडर से फिर से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है।
less than 1 minute read
vikram_lander.jpeg

नई दिल्ली। चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की सुध जानने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) लगातार प्रयास कर रहा है। इस दिशा में इसरो ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है। दरअसल, इसरो की तरफ से ये बयान आया है कि विक्रम लैंडर को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसरो के वैज्ञानिक लैंडर से फिर से संपर्क साधने की कोशिश में जुटी है। इसरो ने कहा है कि हमने अभी उम्मीद नहीं छोड़ी है, विक्रम लैंडर टूटा नहीं है, वो एकदम सुरक्षित है। इसरो ने कहा है कि लैंडर से फिर से संपर्क साधने के लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं, उम्मीद है कि हमें जल्द ही कामयाबी मिलेगी।

विक्रम का पता लगाने की दिशा में अहम जानकारी

आपको बता दें कि ये जानकारी मिशन चंद्रयान की सफलता की दिशा में बहुत महत्वपूर्ण जानकारी है। इससे पहले इस तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि विक्रम लैंडर से संपर्क टूटने की वजह उसे कोई क्षति पहुंचना हो सकती है। आपको बता दें कि इसरो की तरफ से विक्रम लैंडर का पता लगाने की लगातार कोशिश की जा रही है। इसरो ने हाल ही में ये भी कहा था कि अगले 14 दिन हम लैंडर से संपर्क साधने की कोशिश करेंगे।

लैंडिंग फेल होने की इसरो की तरफ से बताई गई थी ये वजह

आपको बता दें कि चंद्रयान 2 का विक्रम लैंडर बीते 6 सितंबर को चांद पर लैंड नहीं कर पाया था। 2.1 किलोमीटर की दूरी पर लैंडर से संपर्क टूट गया था। इसरो की तरफ से इसकी कई वजह बताई गई थीं। इसरो चीफ सिवन ने बताया था कि लैंडर विक्रम ने हार्ड-लैंडिंग ही की होगी, जिस वजह से संपर्क टूट गया था। विक्रम लैंडर की सफलतापूर्वक लैंडिंग को देखने के लिए पीएम मोदी भी इसरो सेंटर पहुंचे थे।

Updated on:
09 Sept 2019 04:48 pm
Published on:
09 Sept 2019 02:00 pm