विविध भारत

इसरो कल छोड़ेगा ताकतवर रक्षा सैटेलाइट, 9 विदेशी उपग्रहों को भी करेंगा लॉंच

PSLV रॉकेट कल देश के नवीनतम जासूसी उपग्रह RISAT-2BR1 और 9 विदेशी उपग्रहों को लॉन्च करेगा ISRO के अनुसार, रॉकेट पीएसएलवी-सी48 अपरान्ह 3.25 बजे RISAT-2BR1 के साथ उड़ान भरेगा

2 min read

नई दिल्ली। भारत का ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV) रॉकेट 11 दिसंबर यानी बुधवार को देश के नवीनतम जासूसी उपग्रह आरआईएसएटी-2बीआर1 और नौ विदेशी उपग्रहों को लॉन्च करेगा।

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने यह जानकारी दी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अनुसार, रॉकेट पीएसएलवी-सी48 अपरान्ह 3.25 बजे आरआईएसएटी-2बीआर1 के साथ उड़ान भरेगा।

आआईएसएटी-2बीआर1, एक रडार इमेजिंग पृथ्वी निगरानी उपग्रह है, जिसका भार 628 किलो है।

रॉकेट, आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा रॉकेट पोर्ट के पहले लॉन्च पैड से लॉन्च होगा और आरआईएसएटी-2बीआर1 को 576 किमी की कक्षा में स्थापित करेगा।

उपग्रह की आयु पांच साल की होगी। भारतीय उपग्रह के साथ नौ विदेशी उपग्रह भी जाएंगे, जिसमें अमेरिका (मल्टी-मिशन लेमूर-4 उपग्रह), टेक्नोलॉजी डिमॉस्ट्रेशन टायवाक-0129, अर्थ इमेजिंग 1हॉपसैट), इजरायल (रिमोट सेंसिंग डुचिफट-3), इटली (सर्च एंड रेस्क्यू टायवाक-0092) व जापान (क्यूपीएस-एसएआर-एक रडार इमेजिंग अर्थ ऑब्जरर्वेशन सैटेलाइट) शामिल हैं।

इन अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता उपग्रहों को एक वाणिज्यिक व्यवस्था के साथ न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) के तहत लॉन्च किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

इसरो ने जारी की PSLV की नई तस्वीर, 11 दिसंबर को दस उपग्रह करेगा लॉन्च

Updated on:
10 Dec 2019 12:15 pm
Published on:
10 Dec 2019 10:20 am
Also Read
View All
Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश