
नई दिल्ली। साइबर आतंक का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां एक और भारत सरकार देश को डिजिटल बनाने पर जोर दे रही है वहीं दूसरी और देश के महत्वपूर्ण संस्थान के वेबसाइट ही सुरक्षित नहीं है। सोमवार की देर रात करीब 1 बजे दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट ( http://jmi.ac.in/ ) हैक हो गई। हालांकि अभी तक यह ज्ञात नहीं हो पाया है कि वेबसाइट को किसने हैक किया है और हैक करने के पीछे हैकर्स की मंशा किया है। बता दें जामिया मिलिया इस्लामिया विश्ववद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट को हैक करने की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है
आपको बता दें कि जामिया मिलिया इस्लामिया की ऑफिशियल वेबसाइट ( http://jmi.ac.in/ ) पर क्लिक करने पर यूजर्स को वेबपेज पर एक मेसेज दिखाई पड़ता है जिसमें लिखा है ‘हैपी बर्थडे पूजा’। बता दें कि अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन की तरह से वेबसाइट हैक हो जाने के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं आई है।
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट का वेबसाइट किया गया था हैक
गौरतलब है कि इससे पहले देश के सर्वोच्च अदालत की वेबसाइट हैक कर ली गई थी। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट को ब्राजीलियन हैकिंग ग्रुप ने हैक किया था। सुप्रीम कोर्ट के वेबसाइट के पूरे स्क्रीन पर “hackeado por HighTech Brazil HackTeam” लिखा हुआ दिखाई दे रहा था। आपको बता दें कि इसके अलावा बीते वर्ष गृहमंत्रालय, रक्षा मंत्रालय के अलावा कानून और श्रम मंत्रालय के वेबसाइट को भी साइबर हमले से नहीं बचाया जा सका था। देश के महत्वपूर्ण संस्थाओं के ऑफिशियल वेबसाइट को हैक किए जाने के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के वरिष्ठ अधिकारियों और भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम ने “technical configuration issue” को जिम्मेदार बताया था।