विविध भारत

Jammu-Kashmir : शोपियां मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, सुरक्षा बलों का ज्वाइंट आपरेशन जारी

Breaking : बीती रात से ही शोपियां में जारी है सेना का अभियान। सुरक्षाबलों को रावालपोरा मुठभेड़ में एक आतंकवादी कोे मार गिराने में सफलता मिली।
less than 1 minute read
shopiyan encounter
19 फरवरी को भी शोपियां में मारे गए थेे तीन आतंकी।

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ जारी अभियान में सुरक्षा बलों बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शनिवार को सुरक्षा बलों ने ज्वाइंट आपरेशन के दौैरान शोपियां के रावालपोरा मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गिराया है। आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का आपरेशन बीती रात से ही जारी था। तड़के सुरक्षा बलों को एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली।

आपरेशन जारी

जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों का ऑपरेशन अभी जारी है। शोपियां के रावालपोरा इलाके में भारतीय सेना और पैरा मिलिट्री फोर्सेज के जवान अन्य आतंकियों की तलाश मेें जुटे हैं।

शोेपियां में 23 दिन पहले भी मारे गए थे 3 आतंकी

आपको बता दें कि 19 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के शोपियां के बडगाम में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। मारे गए आतंकियों के पास से दो एके 47 और एक पिस्टल बरामद हुआ है। सुरक्षा बलों को 18 फरवरी को शाम को सूचना मिली थी कि बडगाम इलाके मे आतंकी छुपे हैं। इसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था। अभियान के दौरान मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे।

Updated on:
14 Mar 2021 08:38 am
Published on:
14 Mar 2021 08:35 am
Also Read
View All
Surguja News: 100 छात्राएं कलेक्टर से मिलने 30 किमी निकलीं पैदल, रास्ते में रोकते रहे सहायक आयुक्त, लेकिन नहीं रुकीं, See Video

Koria News: डॉग शेल्टर में 9 माह से लटका है ताला, 1 भी नहीं रख पाए, नगरपालिका क्षेत्र में 500 से अधिक हुई कुत्तों की संख्या

MBBS Admission: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 96 तो मनेंद्रगढ़ में 41 एमबीबीएस स्टूडेंट ने लिया दाखिला, सामुदायिक भवन में शुरु होंगीं कक्षाएं

गहलोत का केंद्र पर हमला, जातिगत जनगणना में खामी छोड़ी तो ओबीसी दशकों पीछे जाएगा

Ambikapur Snake Bite: सुबह 4 बजे महिला ने कहा- पीठ में कुछ काट लिया है, पति ने बच्चों को हटाकर देखा तो बिस्तर पर लेटा था करैत, हुई मौत