विविध भारत

जम्मू-कश्मीर: अतिरिक्त जवानों की तैनाती पर डीजी दिलबाग सिंह बोले- बड़े हमले की फिराक में आतंकी

लगातार आतंकी हमले की मिल रही थी इनपुट- पुलिस जवानों को आराम करने का बिल्कुल नहीं मिल रहा मौका अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकी घाटी का माहौल बिगाड़ने में जुटे
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2019, 11:04 PM IST
Dilbag Singh
जम्मू-कश्मीर में अतिरिक्त जवानों की तैनाती पर डीजी दिलबाग सिंह बोले- बड़े हमले की फिराक में आतंकी

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती पर राज्य के डीजी दिलबाग सिंह ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से लगातार सूचना मिल रही थी कि घाटी में आतंकी बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं, इस देखते हुए ग्राउंड पर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।

हालांकि डीजी दिलबाग सिंह ने कहा कि पिछले कुछ समय से जम्मू-कश्मीर में हमारी सक्रियता ज्यादा है। हमारे जवान लगातार ड्यूटी पर तैनात रहते हैं।

जवानों को आराम करने का बिल्कुल मौका नहीं

जवानों को आराम करने का बिल्कुल मौका नहीं मिला है। ऐसे में सुरक्षाबलों को आराम की भी सलाह दी गई है। लेकिन ग्राउंड पर ग्रिड को काफी मजबूत किया गया है। डीजी दिलबाग सिंह ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकी घाटी का माहौल बिगड़ाने में जुटे हुए हैं। यात्रा के दौरान एक एम-24 स्नाइपर राइफल बरामद की गई है।

जवानों की तैनाती पर सियासी उबाल

गौरतलब है कि पिछले दिनों राज्य में विधानसभा चुनावों की आहट को देखते हुए केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर में अतिरिक्त सुरक्षा तैनात करने का फैसला किया है। केंद्र सरकार के इस फैसले पर सियासत भी शुरू हो गई है। कश्मीर के राजनीतिक दलों ने सवाल खड़े किए हैं। सरकार ने 100 कंपनियों के बाद 25 हजार अतिरिक्त सुरक्षा बल भेज दिए हैं।

जम्मू कश्मीर से 35A हटाने पर सियासी संग्राम

केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर से 35A हटाने के मूड में है। सरकार की दलील है कि आर्टिकल की वजह से कश्मीर का विकास नहीं हो पा रहा है। भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो में अनुच्छेद 35 ए और 370 को खत्म करने का उल्लेख किया है।

वहीं 35 ए के खत्म करने वाले बयान के बाद कश्मीर के सियासी दलों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने साफ तौर से कह दिया कि अगर यहां से 35 ए को हटाने की कोशिश की गई तो पूरा कश्मीर जल उठेगा ।

Updated on:
2 Aug 2019, 11:04 PM IST
Published on: