विविध भारत

Jammu-Kashmir : कठुआ सेक्टर में BSF ने किया टेरर सुरंग का खुलासा, पाक साजिश की खुली पोल

इंटरनेशनल बॉर्डर पर टेरर सुरंग का खुलासा। सुरंग के जरिए आतंकी घुसपैठ की आशंका।

less than 1 minute read
tunnel
बीएसएफ ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर टेरर सुरंग का खुलासा किया।

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान की सीमा लगते इंटरनेश्नल बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने आतंकी गतिविधियों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। बीएसएफ के जवानों ने कठुआ के हीरानगर सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ एक सुरंग का पता लगाया है। इस मामले में अभी आधिकारिक रूप से और जानकारी नहीं मिली है।

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

बताया जा रहा है कि बीएसएफ ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर मिली सुरंग का इस्तेमाल पाक समर्थित आतंकी भारत में घुसपैठ करने के लिए करते रहे हैं। इस बात की सूचना मिलने के बाद आला अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गया हैं।

इससे पहले भी सांबा सेक्टर में अंतरर्राष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध आतंकी सुरंग देखा गया था। डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया था कि सुरंग को लकड़ी और सैंडबैग से छिपाया गया था। सैंडबैग पाकिस्तान का बना हुआ था। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सुरंग का पता लगा था। आतंकियों के सुरंग का खुलासा होने के बाद से इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है।

Updated on:
13 Jan 2021 01:28 pm
Published on:
13 Jan 2021 12:57 pm
Also Read
View All
Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन

Teacher Commits Suicide: अंबिकापुर में शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक से लौटा था घर

Political War: वित्त मंत्री बोले- जय-वीरू के झगड़े में नहीं बना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन, हमनें 100 करोड़ दिए, टीएस सिंहदेव ने दिया ये जवाब