विविध भारत

जम्मू में सामान्य दिखे हालात, जरूरत का सामान लेने सड़कों पर निकले लोग

Jammu-Kashmir में सामान्य होने लगे हालात धारा 144 के बीच सड़कों पर निकले लोग हमले की आशंका से सुरक्षा बल अलर्ट
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Aug 2019, 1:50 PM IST
जम्मू-कश्मीर

नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) में आर्टिकल 370 को लेकर आए मोदी सरकार के फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को हालात सामान्य दिखाई दिए। यहां लोग अपनी जरूरत का सामान लेने अपने-अपने घरों के बाहर निकले। इसके साथ ही बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर भी चहलपहल नजर आई।

आतंकी हमले का अलर्ट

वहीं, ( Jammu-Kashmir ) आर्टिकल 370 पर भारत के फैसले के बाद पाक समर्थित आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली है कि जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के कुछ आतंकी सुरक्षा बलों को निशाना बना सकते हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान के 'मुजाहिद बटालियन' की ओर से नियंत्रण रेखा पर हमले की आशंका जताई गई है।

इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर मोदी सरकार के बड़े फैसले के बाद घाटी में शांति है। वहीं, चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही राज्य पुलिस ने एहतिहात बरतते हुए पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह को नजरबंद किया है। लाल सिंह डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी के अध्यक्ष हैं।

Updated on:
8 Aug 2019, 1:50 PM IST
Published on: