7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर में सरकार की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री लाल सिंह नजरबंद

जम्मू-कश्मीर में सरकार की बड़ी कार्रवाई पूर्व मंत्री लाल सिंह को किया नजरबंद लाल सिंह डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी के अध्यक्ष हैं
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 8 Aug 2019, 8:33 AM IST

kashmir

नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर मोदी सरकार के बड़े फैसले के बाद घाटी में शांति है। वहीं, चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही राज्य पुलिस ने एहतिहात बरतते हुए पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह को नजरबंद किया है। लाल सिंह डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी के अध्यक्ष हैं।

गौरतलब है कि लाल सिंह जम्मू के ऐसे पहले नेता हैं, जिन पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार चौधरी लाल सिंह को उनके गांधीनगर स्थित सरकारी आवास में नजरबंद रखा गया है, जहां उनको निकलने की इजाजत नहीं है।

सुषमा स्वराज के निधन पर आंसू नहीं रोक पाए ये नेता, रुंधे गले से कहा अलविदा

इमोशनल ब्लैकमेलरों के चंगुल से मुक्त जम्मू एवं कश्मीर

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अलगाववादी नेताओं और कश्मीर पर दोहरा रवैया अपनाने वाले नेताओं पर हमला बोला था। उन्होंने जम्मू एवं कश्मीर पर प्रमुख विधेयकों के पारित होने को सरदार वल्लभभाई पटेल को एक सही श्रद्धांजलि बताया, और कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में एक नई सुबह और बेहतर कल आने वाला है।

मोदी ने कहा कि वर्षो से निहित स्वार्थी समूहों ने जम्मू एवं कश्मीर के लोगों के सशक्तिकरण के बारे में नहीं सोचा, जो भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करने में विश्वास रखते हैं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि जम्मू एवं कश्मीर अब उनके चंगुल से आजाद हो गया है।"

सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देते समय फफक-फफक कर रोने लेगे महाशय धर्मपाल गुलाटी, रामगोपाल भी नहीं रोक पाए आंसू

प्रधानमंत्री ने हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, डोगरी और लद्दाखी में श्रंखलाबद्ध ट्वीट में बाबा साहेब आंबेडकर और जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया, जिन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपनी जिंदगियां समर्पित कर दी।

स्मृति ईरानी से किया यह अधूरा वादा पूरा नहीं कर पाईं सुषमा स्वराज' ट्वीट में लिखी यह बात

मोदी ने ट्वीट किया कि लद्दाख के लोगों को विशेष बधाइयां। यह आनंद का विषय है कि केंद्र शासित प्रदेश घोषित किए जाने की उनकी लंबे समय की मांग पूरी हो गई है।

यह निर्णय क्षेत्र की सर्वागीण समृद्धि को गति देगा और बेहतर विकास की सुविधाएं सुनिश्चित होंगी।

उन्होंने जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख के भाई-बहनों के साहस और धैर्य को सलाम भी किया।