7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देते समय फफक-फफक कर रोने लेगे महाशय धर्मपाल गुलाटी, रामगोपाल भी नहीं रोक पाए आंसू

Sushma Swaraj Death News: रामगोपाल यादव सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सुषमा के परिजनों से बात कर भावुक हो गए रामगोपाल महाशय महाशय धर्मपाल गुलाटी के भी निकले आंसू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 7 Aug 2019, 5:22 PM IST

Sushma Swaraj Death News

नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ( sushma swaraj death News ) ने मंगलवार को राजधानी दिल्ली स्थित एम्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन भाजपा और कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दलों में भारी शोक है।

बुधवार को सुषमा ( Sushma Swaraj Death News ) को श्रद्धांजलि देने वालों को तांता लगा रहा। इस बीच सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव भी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

...जब नम आंखों से सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन को पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद, पति से मिलकर कही यह बात

इस दौरान सुषमा स्वराज ( Sushma Swaraj Death News ) के पति कौशल स्वराज और बेटी बांसुरी कौशल से बात करते हुए राम गोपाल यादव भावुक हो गए। राम गोपाल अचानक फफक—फफक कर रोने लगे। उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज का चला जाना उनकी निजी क्षति है।

गुलाम नबी आजाद को भाई कहकर बुलाती थीं सुषमा स्वराज, निधन के बाद खोला यह राज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुषमा स्वराज ( Sushma Swaraj Death News ) को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मोदी काफी दुखी लग रहे थे। उन्होंने सुषमा की बेटियों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी, इसके बाद उन्होंने सुषमा के पति से बहुत देर तक बात की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने भी सुषमा के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

वहीं, पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेता एल.के. आडवाणी भी अपनी बेटी प्रतिभा के साथ सुषमा स्वराज के आवास पर पहुंचे। एक-दूसरे के साथ काफी लंबे समय से जुड़ी रहीं प्रतिभा और सुषमा ( Sushma Swaraj Death News ) की बेटी इस दुखद मौके पर काफी भावुक नजर आईं।

अचानक ऐसे चर्चा में आईं थीं सुषमा स्वराज की बेटी, भाजपा को करना पड़ा था बचाव

सुषमा ( Sushma Swaraj Death News ) को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी उनके आवास पर पहुंचे। समाजवादी पार्टी नेता राम गोपाल यादव और मुलायम सिंह यादव के अलावा तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने भी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी।