7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब सुषमा स्वराज ने प्रयागराज में फसें अफ़्रीकी दंपत्ति के ट्विट पर दिलाया था मेडिकल वीजा,बच्चे के इलाज के लिए आया था परिवार

-सुषमा स्वाराज कई बार चुनावी सभाओं में आई थी प्रयागराज -संगम दर्शन और पूजन किया था -कुंभ में विदेशी डेलीगेट्स के साथ आने का प्रोग्राम आखिरी समय में टला    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Prasoon Kumar Pandey

•

Updated: 7 Aug 2019, 2:48 PM IST

sushma swaraj

सुषमा स्वाराज

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता देश की दूसरी महिला पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन मंगलवार की देर रात हो गया। लोकतंत्र की सियासत में कई स्वस्थ परंपरा की वाहक रही सुषमा स्वाराज ने अपने राजनितिक जीवन और सत्ता के कार्यकाल में कई बड़ी लकीर खीच दी, जिस तक पंहुच पाना आज के समय में संभव नहीं है। सुषमा स्वराज चिरनिद्रा में लीन हो चुकी है। देश भर में उनके चाहने वाले उनके यूहीं चले जाने से स्तब्ध है। हर किसी को अखर रहा उनका चला जाना । उनके न रहने पर हर कोई उनको याद कर रहा है। विदेश मंत्री रहते हुए लोगों के लिए गये काम इतिहास के पन्ने में दर्ज है ।

इसे भी पढ़ें -शहर के सबसे पॉश इलाकों में लोगों का निकलना हुआ मुश्किल, दिन ढलते ही सक्रीय हो जाता है गैंग
सुषमा स्वराज ने विदेश मंत्री रहते हुए उन्होंने लोगों की जिस तरह से मदद की उसकी कल्पना भारतीय राजनीति में शायद ही कोई किया रहा हो। प्रयागराज में अफ्रीका से अपने बच्चे का इलाज कराने आये अफ्रीकी दंपत्ति के ट्वीट पर सुषमा स्वराज ने संज्ञान लिया और अफ्रीकी दंपत्ति कि मदद की । दरअसल अफ्रिका के घाना से यह दंपत्ति सेरेब्रल पल्सी से ग्रसित अपने 4 साल की बच्ची का इलाज कराने प्रयागराज के डॉ ए के जैन के यहां आया था । घाना के विदेश मंत्रालय ने 6 महीने के मेडिकल वीजा की जगह गलती से 1 महीने का टूरिस्ट वीजा दे दिया था । ऐसे में परेशान अफ्रीकी अतिथि के लिए डॉक्टर जैन ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट कर मदद की गुहार की इसके बाद सुषमा स्वराज ने अधिकारियों को निर्देशित किया और सेरेब्रल पलसी से पीड़ित बच्चे को 6 महीने का मेडिकल वीजा मिल सका। डॉ एके जैन ने बताया कि हमने जो ट्वीट किया था उसके जवाब में सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा था आप चिंता मत करो अफ्रीकी दंपत्ति को मेडिकल वीजा दिया जाएगा।

सुषमा स्वराज भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक के तौर पर कई बार शहर में चुनावी सभाओं में आई थी 2007 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने इलाहाबाद में दक्षिणी विधानसभा के प्रत्याशी पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के लिए शहर के कई इलाकों में सभाएं की 2004 के लोकसभा चुनाव में डॉ मुरली मनोहर जोशी का प्रचार किया ।भाजपा नेता नरेंद्र देव पांडे बताते हैं कि 1996 में सुषमा स्वराज लालकृष्ण आडवाणी के साथ पीडी टंडन पार्क में आयोजित सभा में शामिल हुई थी।इसके बाद 2000 में स्वराज प्रयागराज संगम दर्शन और पूजन करने के लिए आई थी सर्किट हाउस में स्थानीय नेताओं से मुलाकात की थी।

कुभ के दौरान विदेशी डेलीगेट्स के साथ उनका आने का प्रोग्राम तय था लेकिन आखिरी समय में कार्यक्रम में फेर बदल हुआ और वो नही आई ।सुषमा स्वाराज ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था की उनका प्रयाग जाना नही हो पाया। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक प्रभा शंकर पाण्डेय कहते है की सुषमा स्वाराज भले ही यहाँ से चुनाव न लडती रही हो लेकिन वो जब भी आती थी सामन्य कार्यकर्ताओं से भी अपने पन से मिलती थी पार्टी के अच्छा करने की प्रेरणा देती थी । उनका जाना पार्टी के लिए एक बड़ा शून्य है ।