विविध भारत

जम्मू-कश्मीर में ईद ​को लेकर मोदी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, घर-घर पहुंचाया जा रहा जरूरत का सामान

Jammu-Kashmir में बकरीद पर सुरक्षा व्यवस्था टाइट जम्मू-कश्मीर से हटाई गई धारा-144 इंटरनेट सेवा अभी भी प्रतिबंधित
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Aug 2019, 9:24 PM IST
 Eid-ul-Azha

नई दिल्ली। अनुच्छेद 370 हटने के बाद में जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) में एक बार फिर हालात सामान्य होते नजर आ रहे हैं। वहीं, बकरीद को ध्यान में रखते हुए कश्मीर में पुख्ता प्रशासनिक इंतजाम किए गए हैं।

ईद की तैयारियों के लिए प्रशासनिक कर्मचारी घर-घर एलपीजी गैस सिलेण्डर और सब्जियां पहुंचा रहे हैं।

इसके साथ ही अन्य जरूरत के सामानों की भी होम डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है।

प्रशासन ने छुट्टी के दिन भी घाटी ( Jammu-Kashmir ) में बैंक खुले रखने का फैसला लिया है। इसके साथ ही 3500 राशन की दुकानें खुली रहने का इंतजाम किया गया है।

कानून-व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए पुलिस प्रशासन को मुस्तैद रहने के आदेश मिले है।

लोगों से किसी भी अफवाह या भड़काऊ खबरों पर भरोसा न करने की अपील की गई है।

जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) के डीजीपी दिलबाग सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

पिछले 6 दिनों के भीतर पुलिस की ओर से एक भी गोली नहीं चलाई गई है।

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने यह भी बताया कि जम्मू के 10 जिलों से निषेधाज्ञा हटा दी गई है।

बहुप्रतिक्षित आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) में अब हालात सामान्य होने लगे हैं।

लोगों ने अब घरों से बाहर निकलना शुरू कर दिया। ईद से पहले बाजारों में भी चहल कदमी दिखाई दे रही है।

Updated on:
11 Aug 2019, 9:24 PM IST
Published on: