7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर: DGP दिलबाग सिंह ने राहुल गांधी का दावा किया खारिज, कहा- घाटी में स्थिति सामान्‍य

राहुल गांधी ने Jammu-Kashmir के हालात पर जताई चिंता स्‍थानीय प्रशासन ने इंटरनेशनल मीडिया के दावों को किया खारिज DGP ने लोगों से अफवाहों पर ध्‍यान न देने की अपील की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 11 Aug 2019, 3:09 PM IST

rahul gandhi

नई दिल्‍ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( Congress Leader Rahul Gandhi) ने जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के हालात पर गंभीर चिंता जताई है। उन्‍होंने दावा किया है कि घाटी में लोग मर रहे हैं।

राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से पूरी पारदर्शिता के साथ राज्य की स्थिति के बारे में देश की जनता को जानकारी मुहैया कराने की मांग की है।

दूसरी तरफ राहुल गांधी के दावे को खारिज करते हुए जम्‍मू-कश्‍मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ( DGP Dilbag Singh ) ने कहा है कि ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई है। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

CWC ने किया प्रस्‍ताव पास

बता दें कि कांग्रेस शनिवार को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्‍ताव में राज्य के हालात पर चिंता जाहिर की गई। सीडब्‍लूसी ने जम्‍मू-कश्‍मीर में मुख्यधारा के राजनीतिक दलों के नेताओं की गिरफ्तारी और हिरासत को लेकर चिंता जताई है।

केरल और कर्नाटक सहित कई राज्यों में बाढ़ के कहर से 100 से ज्यादा की मौत, आज अमित शाह करेंगे दौरा

पीएम से की जवाब देने की अपील

दूसरी तरफ राहुल गांधी ( Congress Leader Rahul Gandhi) ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कई चीजें गलत हो रही हैं। हिंसा और लोगों के मरने की खबरें हैं। उन्‍होंने कहा कि सीडब्‍लूसी की बैठक में इस बात की भी जानकारी दी गई कि जम्मू-कश्मीर में क्या हो रहा है?

10 जिलों में किसी तरह का प्रतिबंध नहीं

वहीं डीजीपी दिलबाग सिंह ( DGP Dilbag Singh ) दावा किया है कि प्रदेश में शांति बनी हुई है। कर्फ्यू में ढील दी जा रही है। श्रीनगर और बाकी शहरों में लोग ईद की खरीददारी में जुटे हुए हैं।

डीजीपी दिलबाग सिंह के मुताबिक जम्मू में 10 जिलों में किसी भी तरह का प्रतिबंध नहीं है। जम्मू के केवल पांच शहरों में ही प्रतिबंध है। धीरे-धीरे उन्हें भी हटा दिया जाएगा।

आज चीन के लिए रवाना होंगे EAM एस जयशंकर, जिनपिंग और मोदी के बीच बैठक का एजेंडा करेंगे तैयार

इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स को बताया गलत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( Congress Leader Rahul Gandhi) के बयान के बाद कश्मीर के महानिरीक्षक (आईजी) एसपी पानी एक वीडियो में कहते दिखे रहे हैं कि घाटी में गोलीबारी की घटना से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स गलत हैं।

उन्होंने वीडियो में कहा है कि घाटी में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। पिछले एक सप्ताह से घाटी में काफी हद तक शांत बनी हुई है।