7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

EAM एस जयशंकर पहुंचे चीन, जिनपिंग और मोदी के बीच बैठक का एजेंडा करेंगे तैयार

EAM S Jaishankar चीन की तीन दिवसीय यात्रा पर बीजिंग पहुंचे मोदी-जिनपिंग के बीच शिखर वार्ता का मसौदा तैयार करेंगे चीनी समक्ष वांग यी के साथ भावी रणनीतियों पर बातचीत होगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 11 Aug 2019, 10:03 PM IST

S Jaishankar

नई दिल्‍ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार को चीन पहुंचे। विदेश मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली चीन यात्रा है। इस यात्रा के दौरान भारत और चीन के बीच भावी रणनीतियों पर चीनी समकक्ष के साथ बात करेंगे।

शिखर सम्‍मेलन का मसौदा करेंगे तैयार

विदेश मंत्री एस जयशंकर की यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच अक्टूबर में भारत में होने वाले दूसरे शिखर सम्मेलन से पहले हो रही है।

बताया जा रहा है कि वहां पर प्रस्‍तावित शिखर सम्‍मेलन के एजेंडे को लेकर दोनों देशों के विदेश मंत्री बातचीत करेंगे।

विदेश मंत्री बनने के बाद पहली चीन यात्रा

विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया है कि जयशंकर अपने चीनी समकक्ष वांग यी से द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और आपसी हित के वैश्विक मुद्दों पर वार्ता करेंगे। विदेश मंत्री बनने के बाद जयशंकर की यह पहली चीन यात्रा है।

विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों विदेश मंत्री इस साल अंत में होने वाली उच्च स्तरीय यात्रा के बारे में चर्चा करेंगे।

CWC की बैठक में नए अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी के नाम पर लगी मुहर

एचएलएम की बैठक में होंगे शामिल

बीजिंग में जयशंकर 12 अगस्त को सांस्कृतिक और लोगों के बीच संवाद पर भारत चीन उच्च स्तरीय तंत्र (एचएलएम) की बैठक की वांग यी के साथ सह अध्यक्षता करेंगे।

भारत चीन उच्‍च स्‍तरीय तंत्र ( एचएलएम ) बनाने का फैसला अप्रैल 2018 में मोदी और जिनपिंग के वुहान में पहले आधिकारिक शिखर सम्मेलन में लिया गया था।

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म करने के फैसले पर विश्वभर में हो रही है चर्चा