विविध भारत

Jammu-Kashmir : पाकिस्तान ने पुंछ के मनकोट में किया सीजफायर का उल्लंघन, बड़े पैमाने पर गोलीबारी

पाक ने किया मनकोट में सीजफायर का उल्लंघन। मोर्टार से बड़े पैमाने पर पाक सेना की ओर से गोलीबारी।

less than 1 minute read
पाक ने किया मानकोट में सीजफायर का उल्लंघन।

नई दिल्ली। पाकिस्तान अपनी हरकत से बाज आने को तैयार नहीं है। एक बार फिर पाक सेना की ओर से जम्मू-कश्मीर के पुंछ के मनकोट सेक्टर में शनिवार सुबह सीजफायर का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तान ने मनकोट सेक्टर से लगते एलओसी पर मोर्टार और छोटे हथियारों से बड़े पैमाने पर गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

सेना का मुंहतोड़ जवाब

बता दें कि बुधवार की रात भी पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। भारतीय सेना की चौकियों को निशाने पर लेते हुए पाक सेना ने गोलाबारी की थी। इसमें सेना की 17 मद्रास रेजिमेंट के जेसीओ राज पल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके जवाब में भारतीय सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। रात भर दोनों ओर से रुक-रुक कर छोटे तथा बड़े हथियारों से गोलाबारी होती रही। जानकारी के मुताबिक सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध के कार्य को रोकने के लिए पाकिस्तान लगातार गोलाबारी कर रहा है।

Updated on:
07 Nov 2020 10:06 am
Published on:
07 Nov 2020 09:10 am
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?