विविध भारत

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों की पुलिसकर्मियों को धमकी, कहा नौकरी छोड़ दो वरना कर देंगे हत्या

आतंकी जम्मू में लोगों के घर में घुसकर उन्हें अपना निशाना बना रहे हैं।

2 min read
Aug 01, 2018
जम्मू-कश्मीर: आतंकियों की पुलिसकर्मियों को धमकी, कहा नौकरी छोड़ दो वरना कर देंगे हत्या

नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर में आए दिन आतंकियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जम्मू से आए दिन आतंकी हमले की खबरें आती हैं और दिनों-दिन हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं।

घर में घुसकर दे रहे हैं धमकी

ये भी पढ़ें

आतंकवादियों ने उत्तरी कश्मीर के विधायक की सुरक्षा मे तैनात पुलिसकर्मी की राइफल लूटी

अब आलम ये है कि आतंकी जम्मू में लोगों के घर में घुसकर उन्हें अपना निशाना बना रहे हैं। साथ ही खबर है कि अब आतंकी निहत्‍थे पुलिसकर्मियों व सुरक्षा बलों के जवानों के घरों में घुसकर उन्हें धमकी दे रहे हैं कि वो पुलिल की नौकरी छोड़ दें. नहीं तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।

सीआरपीएफ जवान की घर में घुसकर हत्या

बता दें कि रविवार को आतंकियों ने एक सीआरपीएफ के जवान की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी थी। अब उसके बाद से खबर है कि आतंकियों ने तीन अन्य पुलिसकर्मियों के घर में घुसकर हमला किया और उन्हें खुली धमकी भी दी है।

शोपियां जिले में पुलिसकर्मियों पर हमला, दी नौकरी छोड़ने की धमकी

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो दक्षिण कश्‍मीर के शोपियां जिले में कुछ हथियारबंद आतंकियों ने तीन पुलिसकर्मियों पर हमला बोला। जानकारी है कि आतंकियों ने उनके घरों में घुस कर हमला किया और नौकरी छोड़ने का धमकी भी दी।

बात नहीं मानी तो कर देंगे हत्या

आतंकियों ने उन्हें धमकी दी कि अगर उन्होंने पुलिस की नौकरी नहीं छोड़ी तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। बता दें कि पिछले तीन दिनों में जम्मू-कश्मीर घाटी में पुलिसकर्मियों और सुरक्षाबलों पर हमले की ये तीसरी घटना है।

गौरतलब हो कि शनिवार को भी आतंकियों ने पुलवामा के त्राल इलाके से पुलिस ऑफिसर मुदासिर अहमद लोन को भी अगवा कर लिया था। आतंकियों ने लोन को भी नौकरी छोड़ने की धमकी दी थी। लोन जम्मू-कश्मीर पुलिस में कुक हैं।

आंकड़ों की मानें तो 2018 के शुरुआती छह महीनों में 39 सुरक्षाकर्मी, 17 सैनिक, 20 पुलिसर्मी और दो सीआरपीएफ जवानों ने अपनी जान गंवाई है।

ये भी पढ़ें

आतंकियों पर बेअसर रहा राज्यपाल शासन, कश्मीर में चंद दिनों में बने 12 नए आतंकी
Published on:
01 Aug 2018 08:52 am
Also Read
View All
Road accident: Video: सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत, 3 बिजली खंभे से जा टकराए तो 3 को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 घायल

High Court order: लॉटरी सिस्टम से बनीं नगरपालिका अध्यक्ष, हारी उम्मीदवार ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, न्यायाधीश ने सुनाया ये फैसला

Action on private schools: अंबिकापुर के इन 2 प्राइवेट स्कूलों पर चला प्रशासन का डंडा, तय दुकानों से महंगी किताबें खरीदने का बनाया था दबाव

SECL viral video: एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा