विविध भारत

Jharkhand : हेमंत सरकार ने नदियों और तालाबों के किनारे छठ महापर्व पर लगाई रोक

  कोरोना के मद्देनजर सरकार ने इजाजत देने से इनकार किया। इसके पीछे प्रदेश सरकार का मकसद कोरोना के प्रसार को रोकना है।

less than 1 minute read
chhath pooja
कोरोना के मद्देनजर सरकार ने इजाजत देने से इनकार किया।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के बाद अब झारखंड सरकार ने भी एक आदेश जारी कर कोविद-19 महमारी के चलते पूरे राज्य की नदियों, तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों के तट पर आयोजित होने वाली पवित्र छठ पूजा और पूजा के अवसर पर संगीत कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक लगा दी है। हेमंत सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह कदम जनहित में उठाया गया है। ताकि कोरोना संक्रमण को बढ़ावा न मिले।

पूजा पर रोक निंदनीय

बता दें कि कुछ दिनों पहले दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने छठ महापर्व पर सार्वजनिक पूजा करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया था। हालांकि, बीजेपी ने छठ पूजा की अनुमति नहीं दिए जाने का विरोध किया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दीवाली में ग्रीन पटाखों पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब दिल्ली सरकार ने यमुना नदी के किनारे छठ महापर्व मनाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। यह निंदनीय है। बीजेपी दिल्ली के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने हर वर्ष दिल्ली सरकार छठ महापर्व के लिए पूरी व्यवस्था करती थी। उन्होंने कहा कि सरकार के फैसले से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

Updated on:
16 Nov 2020 09:17 am
Published on:
16 Nov 2020 09:10 am
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन