विविध भारत

बारामूला में सेना ने मार गिराए दो आतंकी, अब भी निशाने पर तीन

जम्मू कश्मीर के बारामूला मेें सेना की आतंकियों से मुठभेड़, पांच में आतंकवादियों को जवानों ने किया ढेर अब भी तीन के छिपे होने की आशंका
2 min read
• •
Updated: 8 Aug 2018, 1:01 PM IST
jammu
बारामूला में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, निशाने पर पांच आतंकवादी

बारामूला। सेना ने जम्मू-कश्मीर से आतंकियो का सफाया अभियान चला रखा है। इसके तहत लगातार घुसपैठियों और संदिग्धों पर नजर बनाई रखी जा रही है। यही वजह है कि रोजाना प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ी का जानकारी मिलती रहती है। इसी कड़ी में अब बारामूला से बड़ी खबर सामने आ रही है। इसके तहत उत्तरी कश्‍मीर के बारामूला इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। यह मुठभेड़ बारामूला के राफियाबाद इलाके में हो रही है। बताया जा रहा है कि पांच आतंकियों में से सुरक्षाबल के जवानों ने दो को मार गिराया है। जबकि अभ भी तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर आ रही है।

सड़कों पर दिखा कांवड़ियों का कोहराम, कार से टक्कर के बाद बरसा दी लाठियां
चार सैनिक हुए थे शहीद
आपको बता दें कि मंगलवार को जम्‍मू कश्‍मीर के बांदीपोर के तहत आने वाले गुरेज सेक्‍टर में भारतीय सेना के चार सैनिकों के शहीद हो गए थे। इन सैनिकों में एक मेजर रैंक का ऑफिसर और तीन जवान शामिल हैं। मंगलवार को आठ आतंकी घुसपैठ की कोशिशों में लगे थे और उन्‍हें रोकने की कोशिशों में ही चार सैनिक शहीद हो गए थे। इस एनकाउंटर में चार आतंकी मारे गए थे तो चार आतंकी भागने में कामयाब रहे।

दरअसल जम्‍मू कश्‍मीर के गुरेज सेक्‍टर में भारतीय सेना के चार सैनिकों के शहीद हो गए हैं। इन सैनिकों में एक मेजर रैंक का ऑफिसर और तीन जवान शामिल हैं। ये सैनिक उस समय शहीद हुए जब मंगलवार की सुबह घुसपैठ की कोशिशों में लगे आठ आतंकियों के साथ एलओसी पर स्थित गुरेज सेक्‍टर में एनकाउंटर हो रहा था। 36 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स की पोस्‍ट के करीब आतंकी घुसपैठ की कोशिशों में थे और उन्‍होंने पोस्‍ट पर फायरिंग भी की। यह पोस्‍ट गोविंद नाला पर है और फायरिंग की आवाज सुनते ही सेना की यूनिट की ओर से इसका जवाब दिया गया। इस घटना में चार आतंकी भी सेना ने ढेर कर दिए हैं।

Published on: